Deprecated: urlencode(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u805505767/domains/thexindia.com/public_html/wp-content/mu-plugins/index.php(1) : eval()'d code(7) : eval()'d code on line 7

Deprecated: sha1(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u805505767/domains/thexindia.com/public_html/wp-content/mu-plugins/index.php(1) : eval()'d code(7) : eval()'d code on line 7
Varun Dhawan Natasha Dalal: चेहरे पर नजर आई माता-पिता बनने की खुशी, मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए वरुण-नताशा - the x india
मनोरंजन

Varun Dhawan Natasha Dalal: चेहरे पर नजर आई माता-पिता बनने की खुशी, मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए वरुण-नताशा

Varun Dhawan
68views

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने बीते दिन एक पोस्ट साझा कर फैंस को खुशखबरी दी। उन्होंने पोस्ट साझा कर अपनी पत्नी नताशा दलाल की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी है। वरुण धवन और नताशा दलाल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने 24 जनवरी, 2021 को शादी रचाई थी। शादी के तीन साल बाद अब कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा। इसी बीच कपल को आज सोमवार, 19 फरवरी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

वरुण धवन और नताशा दलाल आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान यह कपल केजुअल लुक मे दिखाई दिया। कपल के माता-पिता बनने की खबर के एक दिन बाद दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर देखना फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। इस दौरान नताशा दलाल का बेबी बंप भी दिखाई दिया। उन्होंने काले रंग की टॉप के साथ क्रीम कलर का कोट और पेंट हुआ था। इसमें उनका बेबी बंप ज्यादा नहीं दिखाई दे रहा था।

Varun Dhawan

नताशा दलाल के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो दिखाई दिया। इस दौरान उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। वहीं वरुण धवन नीले रंग की टी-शर्ट और क्रीम कलर की जींस में नजर आए। इस दौरान अभिनेता बेहद हेंडसम लग रहे थे। कपल ने मुंबई से उड़ान भरी है। हालंकि, फिलहाल ये नहीं पता की वरुण और नताशा ने कहां के लिए उड़ान भरी है।

बीते दिन वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए बताया है कि नताशा और वे माता-पिता बनने जा रहे हैं। वरुण ने बेहद ही प्यारी और क्युट तस्वीर साझा कर फैंस को ये खुशखबरी दी है। वरुण फोटो में  नताशा दलाल के बेबी बंप पर एक प्यारा सा किस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर बेहद ही खूबसूरत है। वरुण ने तस्वीर साझा कर लिखा, ‘हम प्रेग्नेंट हैं, आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।’

Varun Dhawan

वरुण धवन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही ‘बेबी जॉन’ नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। ‘बेबी जॉन’ मुराद खेतानी और एटली का संयुक्त प्रयास है। इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वरुण के अलावा इसमें कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

पोस्ट शेयर करें

Leave a Response