उत्तर प्रदेशभारत

पिकअप की टक्कर से पल्लेदार की मौत

Accident
74views

कानपुर देहात। पल्लेदारी कर घर लौट रहे साइकिल सवार को कृपालपुर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अकबरपुर थाना के कृपालपुर निवासी मोहर सिंह (45) पल्लेदारी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार शाम को वह अकबरपुर निवासी रमेश की आढ़त पर पल्लेदारी करने के बाद साइकिल के घर लौट रहा था। गांव के सामने सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। अनहोनी की जानकारी पर पत्नी कमला देवी, बेटा जीवन लाल, रोहित, बेटी कुसमा व सोनम रोने लगे। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पोस्ट शेयर करें

Leave a Response