Deprecated: urlencode(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u805505767/domains/thexindia.com/public_html/wp-content/mu-plugins/index.php(1) : eval()'d code(7) : eval()'d code on line 7

Deprecated: sha1(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u805505767/domains/thexindia.com/public_html/wp-content/mu-plugins/index.php(1) : eval()'d code(7) : eval()'d code on line 7
कुत्तों के झुंड ने एक बालिका को काटा - the x india
उत्तराखंड

कुत्तों के झुंड ने एक बालिका को काटा

ferocious dog
184views

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में लावारिस कुत्ते लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। शुक्रवार को फिर कुत्तों के झुंड ने एक बालिका को काट दिया। पिछले पांच दिनों में लावारिस कुत्ते पांच से अधिक लोगों को काट चुके हैं। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

पिथौरागढ़ नगर में लावारिस कुत्तों के आतंक से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। लोगों का कहना है कि लंबे समय से लोगों को लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की जा रही है। इसके बाद भी नगर पालिका कोई प्रयास नहीं कर रही है। शुक्रवार को पिथौरागढ़ देव सिंह मैदान में फुटबाल का अभ्यास करने आई खिलाड़ी प्रिया पर लावारिस कुत्तों के झुंड़ ने हमला कर दिया। कुत्तों ने उसके पैर पर काट दिया। गनीमत रही है कि सुबह घूमने आई महिलाओं और लोगों के शोर मचाने के बाद कुत्ते भाग गए नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस संबंध में नगरपालिका के ईओ राजदेव जायसी का कहना है कि कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए लावारिश कुत्तों के बधियाकरण के लिए निविदा आमंत्रित की गई है।

बोले लोग

लावारिस कुत्ते झुंड में लोगों पर हमला कर रहे हैं। इस संबंध में नगर पालिका कोई बता दिया गया है। लेकिन पालिका कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

हर रोज लावारिस कुत्ते खेलों की प्रैक्टिस कर रहे बच्चों पर हमला कर रहे हैं। इसके बाद भी नगर पालिका लावारिस कुत्तों से निजात नहीं दिला रही है।

पोस्ट शेयर करें

Leave a Response