Deprecated: urlencode(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u805505767/domains/thexindia.com/public_html/wp-content/mu-plugins/index.php(1) : eval()'d code(7) : eval()'d code on line 7

Deprecated: sha1(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u805505767/domains/thexindia.com/public_html/wp-content/mu-plugins/index.php(1) : eval()'d code(7) : eval()'d code on line 7
Agra: एंबुलेंस ने कार में टक्कर मारने से गर्भवती की हालत बिगड़ गई - the x india
उत्तर प्रदेशभारत

Agra: एंबुलेंस ने कार में टक्कर मारने से गर्भवती की हालत बिगड़ गई

Ambulances
35views

आगरा में एमजी रोड पर आगरा काॅलेज महिला विंग के सामने तेज रफ्तार एंबुलेंस ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार सवार गर्भवती की हालत बिगड़ गई। रोकने पर चालक ने अपने साथियों को बुलाकर अभद्रता की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया।

ईदगाह कुतलूपुर निवासी मदन मोहन सोनी ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह कार से भाई और उनकी गर्भवती पत्नी को लेकर चिकित्सक के पास जा रहे थे। आगरा काॅलेज महिला विंग के सामने तेज रफ्तार एंबुलेंस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त हो गई। भाई की पत्नी की हालत बिगड़ गई। इसके बाद भी एंबुलेंस को चालक ने नहीं रोका। वह आगे की तरफ तेजी से भागने लगा।

उन्होंने एंबुलेंस का पीछा किया। आगे जाकर उसे रोक लिया। चालक अभद्रता करने लगा। अपने साथियों को भी बुला लिया। इस पर लोग जुट गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पोस्ट शेयर करें

Leave a Response