Deprecated: urlencode(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u805505767/domains/thexindia.com/public_html/wp-content/mu-plugins/index.php(1) : eval()'d code(7) : eval()'d code on line 7

Deprecated: sha1(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u805505767/domains/thexindia.com/public_html/wp-content/mu-plugins/index.php(1) : eval()'d code(7) : eval()'d code on line 7
सड़क पर चलते-चलते आ गई मौत - the x india
उत्तर प्रदेशभारत

सड़क पर चलते-चलते आ गई मौत

Death came while walking on the road
69views

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक सराफा की जिस तरह मौत हुई उसे देखकर हर कोई हैरान है। 30 वर्षीय सराफा घर से पैदल निकले थे। सड़क पर चलते-चलते वे विचलित होने लगे। इसके बाद सीने पर हाथ रखा और फिर सड़क पर गिर गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।

थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित तिलक भवन गली बोहरान निवासी 30 वर्षीय स्वर्णकार सुनील कुमार शर्मा उर्फ बबली को दोपहर में सड़क पर चलते-चलते हार्ट अटैक पड़ गया। उनकी सांस थम गई। परिवार के लोग उन्हें ट्रामा सेंटर ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में सुनील कुमार सड़क किनारे टहलते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच वह बेहोश होकर गिर गए। आसपास के लोग एकत्र हो गए। ट्रामा सेंटर से स्वजन शव को घर ले गए।

बेटी ने दी मुखाग्नि

स्वर्णकार सुनील कुमार शर्मा के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। उनकी बड़ी बेटी 23 वर्षीय शिवानी हैं, जो हैदराबाद में रहती हैं। छोटी बेटी आरशी जोधपुर में पढ़ाई करती हैं। दोनों बेटियां देर रात घर पहुंचीं। इस कारण स्वर्णकार के शव को 24 घंटे घर पर रखना पड़ा। बड़ी बेटी शिवानी ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान हर किसी की आंख नम हो गई।

पोस्ट शेयर करें

Leave a Response