Deprecated: urlencode(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u805505767/domains/thexindia.com/public_html/wp-content/mu-plugins/index.php(1) : eval()'d code(7) : eval()'d code on line 7

Deprecated: sha1(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u805505767/domains/thexindia.com/public_html/wp-content/mu-plugins/index.php(1) : eval()'d code(7) : eval()'d code on line 7
Muzaffarnagar: बाजार में गुड़ और चीनी के दाम बराबर फरवरी माह में गुड़ के दामों ने छुआ आसमान - the x india
उत्तर प्रदेशभारतमुजफ्फरनगर

Muzaffarnagar: बाजार में गुड़ और चीनी के दाम बराबर फरवरी माह में गुड़ के दामों ने छुआ आसमान

Breaking_The_X_India_Hindi_eng_red
57views

मुजफ्फरनगर। लंबे समय बाद गुड़ के दामों ने फरवरी माह में आसमान छुआ है। बाजार में गुड़ और चीनी के दाम बराबर चल रहे हैं। गुड़ का भंडारण इस सत्र में गत वर्ष के मुकाबदले में 72 हजार 990 कट्टे कम हुआ है। ऐसा 14 साल बाद हुआ है कि कोल्हुओं पर किसानों को चीनी मिलों से अधिक दाम मिल रहे हैं।

गुड़ मंडी में इस समय गुड़ के दाम 3700 से चार हजार तक चल रहे हैं। फरवरी माह में शुरू से ही यह रेट बना हुआ है। ऐसा लंबे समय बाद हो रहा है कि फरवरी माह में गुड़ के दाम इतने अधिक हैं। अधिक दाम होने के कारण गुड़ का भंडारण भी प्रभावित हुआ है। जनपद में अब तक गुड़ का भंडारण पांच लाख 72 हजार 635 कट्टे है। यह 19 फरवरी तक छह लाख 45 हजार 625 था। इस बार 72 हजार 990 गुड़ के कट्टों का कम भंडारण हुआ है। यहां सात कोल्ड स्टोर है, जिनकी क्षमता लगभग 15 लाख गुड़ के कट्टे हैं।

चीनी के बराबर हैं दाम

गुड़ मंडी एसोसिएशन के मंत्री श्याम सिंह सैनी का कहना है कि इस बार शुरू से ही गुड़ के दामों में तेजी है। गन्ना मूल्य भी अधिक है। बाजार में चीनी के दाम भी चार हजार के लगभग रहे हैं, गुड़ के दाम भी इसी के आसपास चल रहे हैं। गुड़ मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल का कहना है कि फरवरी में गुड़ का भंडारण सर्वाधिक होता रहा है। इस महीने गुड़ के दाम अधिक नहीं रहते थे। लंबे समय बाद फरवरी माह में इतना महंगा गुड़ बिक रहा है। इसका भंडारण पर सीधा असर है।

पोस्ट शेयर करें

Leave a Response