2025 में उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: 18 इनामी बदमाश गिरफ्तार, 54 ड्रग तस्कर धरे, ₹22.86 करोड़ की ड्रग्स जब्त
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने सोमवार को STF के 2025 का शानदार रिकॉर्ड पेश किया। पुलिस महानिरीक्षक STF नीलेश आनन्द भरणे ने प्रेस वार्ता में बताया कि पहली जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक संगठित अपराध, इनामी अपराधी, ड्रग तस्करी, साइबर अपराध, नकली दवाइयां, वन्यजीव तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों पर STF ने जोरदार प्रहार किया…