Deprecated: urlencode(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u805505767/domains/thexindia.com/public_html/wp-content/mu-plugins/index.php(1) : eval()'d code(7) : eval()'d code on line 7

Deprecated: sha1(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u805505767/domains/thexindia.com/public_html/wp-content/mu-plugins/index.php(1) : eval()'d code(7) : eval()'d code on line 7
UP: मुजफ्फरनगर में गरजे अमित शाह, सपा का सूपड़ा साफ करना है - the x india
उत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगरराजनीतिविविध

UP: मुजफ्फरनगर में गरजे अमित शाह, सपा का सूपड़ा साफ करना है

Amit shah
105views

मुजफ्फरनगर: पश्चिमी यूपी में लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ रहा है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। शाहपुर कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आज केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के समर्थन में यह जनसभा आयोजित की गई।

सपा का सूपड़ा साफ करना है

रैली के मंच से बोलेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला, कहा इस बार चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ करना है। इसी भूमि से चौधरी चरण सिंह ने किसानों की आवाज उठाने का काम किया। भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण के कार्य किए।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गन्ने के दाम बढ़ाए। बसपा ने 19, सपा ने 10 बंद कराई, जबकि बीजेपी ने मिलें शुरू कराईं।  सपा -कांग्रेस का घमंडिया गठबंधन कभी राम मंदिर नहीं बनने देता।

यूपी से गुंडे कर रहे पलायन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा 2017 के बाद यूपी से गुंडे पलायन करने लगे हैं। उनका मकसद परिवार के आदमी को सीएम और पीएम बनाना है, बीजेपी गरीबों को आगे बढ़ा रही है। मंच से रैली को संबोधित करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह रवाना हो गए।

पोस्ट शेयर करें

Leave a Response