Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 52 लाख गांजे के साथ मेरठ का तस्कर गिरफ्तार, 103.9 किलो नशीला पदार्थ बरामद

मुजफ्फरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 52 लाख गांजे के साथ मेरठ का तस्कर गिरफ्तार, 103.9 किलो नशीला पदार्थ बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत नई मंडी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से ट्रक में छिपाकर रखा गया 103.90 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 52 लाख रुपये बताई है।

बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में SSP संजय कुमार वर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि नई मंडी पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर ट्रक में गांजा लेकर मुज़फ़्फ़रनगर आने वाले हैं और इसे अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करते हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने NH-58 पर पचेंडा बाइपास के पास चेकिंग शुरू की।
पुलिस का दावा है कि चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में छिपाकर रखा गया 103.90 किलो गांजा बरामद हुआ। मौके से मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाइपास निवासी शिवा पुत्र धीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा ट्रक भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस के मुताबिक शिवा ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी करता है। पुलिस के अनुसार, गिरोह आंध्र प्रदेश से गांजा खरीदकर ट्रक में छिपाकर लाता था और मेरठ, मुज़फ़्फ़रनगर, शामली समेत आसपास के जिलों में ऊंचे दाम पर बेचता था।

पुलिस अब इस कथित नेटवर्क की सप्लाई चेन और उससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गांजा कहां से खरीदा जाता था और आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाता था।

ALSO READ THIS :  आसमान से बरसी आफत: मुजफ्फरनगर में मूसलाधार बारिश का कहर, 10 जुलाई को नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें