
मेरठ के भटीपुरा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 445 ग्रामीणों का उपचार और 265 की आंखों की जांच
मेरठ। किठौर ब्लॉक के भटीपुरा गांव स्थित ग्राम सचिवालय में रविवार को न्यूबर्ग औद्योगिक समूह एवं जसवंत सिंह रामेश्वरी त्यागी ट्रस्ट की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत 21वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 445 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उपचार एवं परामर्श दिया गया, जबकि 265 लोगों की आंखों की जांच कर जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। अभियान के तहत अब तक आयोजित शिविरों से करीब 21 हजार लोग लाभान्वित हो चुके हैं। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य

























