Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » एक ई-रिक्शा में 24 स्कूली बच्चे, 14 अंदर, 6 आगे और 4 पीछे: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल का VIDEO, BSA से कार्रवाई की अपील

एक ई-रिक्शा में 24 स्कूली बच्चे, 14 अंदर, 6 आगे और 4 पीछे: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल का VIDEO, BSA से कार्रवाई की अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। एक ई-रिक्शा में 24 स्कूली बच्चों को ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो नई मंडी क्षेत्र स्थित ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो में स्कूली बच्चे ई-रिक्शा में बेहद कम जगह में बैठे नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षित आवाजाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे वायरल हुए वीडियो में कुल 24 बच्चे दिखाई दे रहे हैं। इनमें 14 बच्चे (ज्यादा भी हो सकते हैं) ई-रिक्शा के अंदर खचाखच बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं चालक की सीट पर आगे की तरफ भी 6 बच्चों को आगे-पीछे करके बैठाया गया है। इसके अलावा 4 बच्चे ई-रिक्शा के पीछे पैर बाहर लटकाकर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे स्कूल के बाहर उस समय बनाया गया, जब बच्चे स्कूल से वापस घर जा रहे थे। मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने ई-रिक्शा चालक का वीडियो बनाया और उससे उसका नाम पूछते हुए इतनी संख्या में बच्चों को ले जाने पर सवाल किया।

वायरल वीडियो में चालक से ग्रामीण सवाल करता सुनाई दे रहा है कि क्या वह रोज इसी तरह इतने बच्चों को भरकर ले जाता है? ग्रामीण बच्चों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहता है कि बच्चे परेशान हैं और रो रहे हैं। उसने बेसिक शिक्षा अधिकारी यानी BSA से भी मामले का संज्ञान लेकर ध्यान देने की अपील की।

वीडियो सामने आने के बाद बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, ई-रिक्शा स्कूल की अधिकृत परिवहन व्यवस्था का हिस्सा है या निजी तौर पर बच्चों को ले जाया जा रहा था, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में एक करोड़ की कीमत की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSP ने पुलिस को दिया ₹15 हजार का इनाम, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें