Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » 80 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या: मुजफ्फरनगर में घर के बाहर बैठे वृद्ध पर बरसीं लाठियां, परिजनों ने जाम लगाकर की इंसाफ की मांग

80 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या: मुजफ्फरनगर में घर के बाहर बैठे वृद्ध पर बरसीं लाठियां, परिजनों ने जाम लगाकर की इंसाफ की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में 80 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना फुगाना थाना क्षेत्र के खरड़ गांव की बताई जा रही है। यहां घर के सामने बैठे बुजुर्ग जय सिंह पर कुछ दबंगों ने लाठियों से हमला कर दिया। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हत्या के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर अपराह्न करीब 4 बजे से 7 बजे तक करीब 3 घंटों तक जाम लगाए रखा।

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे आरोपियों के हमले में 80 वर्षीय जय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद वो चुपचाप जाकर अपने कमरे में लेट गए।दोपहर को उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें उपचार के लिए ले अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी तनाव का माहौल बन गया।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने बुजुर्ग का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जाम और हंगामे की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।

CCTV फुटेज में बुजुर्ग के साथ मारपीट की घटना कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान और भूमिका की जांच की जा रही है।

80 वर्षीय जय सिंह की मौत से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि बच्चों द्वारा किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद गाली गलौज की गई थी, जिसके बाद आरोपियों ने बुजुर्ग पर इस तरह हमला कर दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

ALSO READ THIS :  यूपी के मुजफ्फरनगर में फैक्ट्रियों का काला धुआं बेलगाम, पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक

फिलहाल पुलिस ने करीब 7 बजे बामुश्किल परिजनों और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तब कहीं जाकर जाम खुल सका।

इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही और स्थिति को संभालने का प्रयास करती रही।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें