Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में बीच सड़क दो पक्षों में जमकर मारपीट: एक युवक के कपड़े तक फाड़ डाले, दूसरे को सिर मारकर नीचे गिरकर पीटा, VIDEO वायरल

मुजफ्फरनगर में बीच सड़क दो पक्षों में जमकर मारपीट: एक युवक के कपड़े तक फाड़ डाले, दूसरे को सिर मारकर नीचे गिरकर पीटा, VIDEO वायरल

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में बीच सड़क दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो रुड़की रोड पर सहारनपुर बस स्टैंड के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग सड़क पर आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में एक युवक पहले दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को जोर से अपना सिर उसके मुंह पर मारकर नीचे गिराता दिखाई देता है। इसके बाद वह जमीन पर गिरे युवक पर लात-घूंसों से हमला करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, उसके साथी भी उस व्यक्ति पर टूट पड़ते हैं। मारपीट के दौरान एक युवक के कपड़े तक फट गए। सड़क पर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने की बात सामने आई है।

वीडियो में मारपीट का यह घटनाक्रम बीच सड़क पर होता दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर हलचल नजर आती है। इतना ही नहीं, कुछ देर के लिए ट्रैफिस भी बाधित हो जाता है और कई वाहन सड़क पर थम जाते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है।

हालांकि, दोनों पक्षों के बीच मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। विवाद का कारण क्या था और घटना में शामिल लोगों की पहचान क्या है, इसकी जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन शनिवार रात करीब 10 बजे ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो के आधार पर मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई या किसी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: यति नरसिंहानंद गिरी ने फिर उगला ज़हर! कहा, “मुस्लिमों से हिंदूओं को ख़तरा, तालिबान और ISIS जैसे गिरोह बनाओ और बड़े हथियार रखों"
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें