Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में स्कार्पियो से खतरनाक स्टंटबाजी, गोल-गोल घुमाई कार: पुरकाजी मिलिट्री पड़ाव का बताया जा रहा VIDEO वायरल, कार में चालक समेत दो युवक दिखाई दे रहे

मुजफ्फरनगर में स्कार्पियो से खतरनाक स्टंटबाजी, गोल-गोल घुमाई कार: पुरकाजी मिलिट्री पड़ाव का बताया जा रहा VIDEO वायरल, कार में चालक समेत दो युवक दिखाई दे रहे

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। पुरकाजी इलाके में स्कार्पियो कार से खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो एक बार फिर।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पुरकाजी के मिलिट्री पड़ाव का बताया जा रहा है। वीडियो में कार के अंदर चालक समेत दो युवक दिखाई दे रहे हैं और कार को तेज गति से गोल-गोल घुमाते हुए स्टंट किया जा रहा है।

रविवार शाम करीब 5 बजे सामने आए इस वायरल वीडियो में युवक कभी कार को आगे की दिशा में तेजी से घुमाते तो कभी बैक करते हुए गोल-गोल चक्कर लगाते दिखाई दे रहे हैं। स्टंटबाजी के दौरान मैदान पर धूल का गुबार उठता नजर आ रहा है। तेज रफ्तार में इस तरह कार को नियंत्रित तरीके से घुमाने का प्रयास मौजूद लोगों के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रही कार और उसमें सवार युवकों को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कार चालक का नाम अर्शलान बताया जा रहा है, जो पुरकाजी का निवासी बताया गया है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान और वीडियो की तारीख की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस तरह की स्टंटबाजी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर तेज रफ्तार से इस तरह वाहन घुमाना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक कार्रवाई या चालक के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो की जांच और वाहन चालक की पहचान के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ALSO READ THIS :  मुजफ़्फ़रनगर में परशुराम जयंती की बैठक बनी ‘पॉलिटिकल अखाड़ा’, मंच पर ही भिड़े नेता, कार्यक्रम बेमतलब खत्म!

आपको बता दें कि इससे पहले भी पुरकाजी इलाके से इस तरह के खतरनाक स्टंटबाजी के वीडियो आने आ चुके हैं। बावजूद इसके, रिलबाजी के चक्कर में युवा अपनी और दूसरों की जान की परवाह किए बगैर इस तरह की स्टंटबाजी करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें