Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » ‘किन्नर के साथ भागा पति’ मामले में अब जोया एंट्री: शौहर के बाद अब ट्रांसजेंडर ने जारी किया VIDEO, बोली- ‘पैसे लूटने बंद किए तो मुझे बदनाम किया जा रहा’

‘किन्नर के साथ भागा पति’ मामले में अब जोया एंट्री: शौहर के बाद अब ट्रांसजेंडर ने जारी किया VIDEO, बोली- ‘पैसे लूटने बंद किए तो मुझे बदनाम किया जा रहा’

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। तीन बच्चों की मां राबिया, उसके पति इस्तखार बेग और ट्रांसजेंडर जोया से जुड़े मामले में अब नया मोड़ आ गया है। राबिया के आरोपों के बाद पति इस्तखार बेग ने ओडिशा से VIDEO जारी कर सफाई दी थी। अब सोमवार रात करीब 11 बजे किन्नर जोया ने भी VIDEO जारी कर राबिया के आरोपों को खारिज किया है और उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जोया ने अपने VIDEO में कहा कि जब तक उसने राबिया और उसके परिवार पर पैसे खर्च किए, तब तक सब ठीक था, लेकिन जैसे ही उसने खर्च उठाना बंद किया, उसे बदनाम किया जाने लगा। जोया का दावा है कि उसने राबिया की कई बार आर्थिक मदद की और उसके परिवार की जरूरतों के लिए सामान और पैसे दिए।

जोया ने कहा कि राबिया उसे भावनात्मक रूप से प्रभावित करती थी। उसके मुताबिक, राबिया उससे कहती थी कि घर में राशन नहीं है या उसकी बेटी बीमार है। जोया का दावा है कि उसने ऐसी बातों पर कई हजारों हजारों रुपये का सामान और मदद दी। उसने यह भी दावा किया कि राबिया पर उसने कुल मिलाकर कई लाख रुपये खर्च किए हैं और अब वह अपना पैसा वापस चाहती है।

इस्तखार के साथ संबंधों को लेकर जोया ने उसके VIDEO बयान से अलग अपना पक्ष रखा। जोया का कहना है कि इस्तखार के साथ उसका रिश्ता केवल दोस्ती तक था। दोनों के बीच घर आना-जाना था और यह बात परिवार के लोगों को भी पता थी। उसने इस्तखार के साथ भाग जाने के आरोप को पूरी तरह गलत बताया। हालांकि दोनों अब भी मुजफ्फरनगर से बाहर ही है। दोनों का दावा है कि उन्हें एक दूसरे के बारे में कुछ नहीं पता कि कौन कहां पर है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, गाजियाबाद के दो सरगनाओं का खुलासा

जोया ने कहा कि वह इस्तखार के साथ कहीं नहीं गई और उसे खुद नहीं पता कि इस्तखार इस समय कहां है। उसने प्रशासन से अपील की कि इस्तखार को बरामद कर उसके परिवार को सौंपा जाए और उसे भी इस मामले में इंसाफ दिलाया जाए।

इससे पहले राबिया ने अपने पति इस्तखार बेग पर तीन तलाक देने और जोया के साथ चले जाने का आरोप लगाया था। राबिया ने पति पर घरेलू विवाद और अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई थी।

इसके बाद इस्तखार बेग ने ओडिशा से VIDEO जारी कर राबिया के आरोपों पर सफाई दी थी। उसने कहा था कि जोया के साथ उसके पुराने संबंध थे, लेकिन करीब आठ महीने पहले ही दोनों अलग हो चुके हैं। उसने तीन तलाक देने से भी इनकार करते हुए कहा था कि राबिया उसकी पत्नी है और वह उसके साथ रहना चाहता है।

अब जोया के बयान के बाद मामले में तीन अलग-अलग पक्षों के दावे सामने आ चुके हैं। राबिया जहां पति पर गंभीर आरोप लगा रही है, वहीं इस्तखार आरोपों से इनकार कर रहा है और अब जोया ने भी उसके साथ भागने की बात खारिज करते हुए राबिया पर आर्थिक मदद लेकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। इन दावों की वास्तविक स्थिति उपलब्ध VIDEO, अन्य साक्ष्यों और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

2027 की चुनावी बिसात पर मुज़फ़्फ़रनगर में NDA की कवायद: अमरजीत गुर्जर ने साधे हिंदू संगठन और भाजपा-शिवसेना नेता, समन्वय बैठक में बोले- ‘शिवसेना के सहयोग से फिर प्रचंड बहुमत से बनेगी योगी सरकार’

ज़रूर पढ़ें