Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में बुधवार तड़के पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: गोली लगने से एक बदमाश घायल, 3 कांबिंग में गिरफ्तार, 10 कुंतल से ज्यादा चोरी का तार बरामद

मुजफ्फरनगर में बुधवार तड़के पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: गोली लगने से एक बदमाश घायल, 3 कांबिंग में गिरफ्तार, 10 कुंतल से ज्यादा चोरी का तार बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर: तितावी थाना पुलिस और कथित तार चोर गिरोह के बीच बुधवार अल सुबह करीब 4:30 बजे मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि कांबिंग के दौरान उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान शाहनवाज के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने आसपास के इलाके में कांबिंग अभियान चलाया। इस दौरान जुनैद उर्फ शाहरुख, ताहिर और आसिफ को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, दो बाइक और दो चाकू बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 10 कुंतल से अधिक चोरी का तार भी बरामद हुआ है।

पुलिस ने चोरी किए गए तार को दिल्ली ले जाने के लिए इस्तेमाल की जा रही मैजिक गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस अब बरामद तार और वाहन के संबंध में भी जांच कर रही है कि चोरी की वारदातों को किस तरह अंजाम दिया जाता था और चोरी का माल कहां-कहां खपाया जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों में शाहनवाज, जुनैद उर्फ शाहरुख और ताहिर भैंसाहेड़ी, थाना छपार के रहने वाले बताए गए हैं। वहीं आसिफ दिल्ली का निवासी बताया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर तार चोरी की अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ THIS :  ‘तीनों का एनकाउंटर करने की तैयारी में पुलिस’: ग्राम प्रधान का रतनपुरी SHO पर गंभीर आरोप; DM-SSP से लगाई गुहार
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

प्राचीन देवस्थान की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग: देवस्थान और कब्रिस्तान की भूमि अलग-अलग चिह्नित होने के बावजूद कराया जा रहा निर्माण, डीएम से बोले- पैमाइश के बाद भी नहीं हटा निर्माण

ज़रूर पढ़ें