Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » सर्दी आते ही प्रदूषण पर कसेगा शिकंजा! मुजफ्फरनगर में उद्योगों को CAQM के नियमों की जानकारी, DG सेट पर भी फोकस

सर्दी आते ही प्रदूषण पर कसेगा शिकंजा! मुजफ्फरनगर में उद्योगों को CAQM के नियमों की जानकारी, DG सेट पर भी फोकस

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले वायु प्रदूषण को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे मेरठ रोड स्थित फेडरेशन हॉल में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की ओर से दिल्ली-NCR में आगामी सर्दी के मौसम के दौरान वायु प्रदूषण नियंत्रण और GRAP-4 के प्रावधानों को लेकर जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी उद्यमियों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों को दी गई।

कार्यशाला में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्रा, सहायक अभियंता कुंवर संतोष समेत स्थानीय टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में आईआईए, फेडरेशन ऑफ मुज़फ़्फ़रनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, लघु भारती की विभिन्न इकाइयों के सदस्यों के साथ होटल व्यवसायियों और अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

क्षेत्रीय अधिकारी ने CAQM की ओर से जारी निर्देशों और उत्सर्जन के नवीन मानकों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उद्योगों में स्टैक मॉनिटरिंग की व्यवस्था, अनुमन्य ईंधन के इस्तेमाल और वायु प्रदूषण नियंत्रण संयंत्रों को अपग्रेड करने की जरूरत पर भी चर्चा की गई।

कार्यशाला में ऑनलाइन मॉनिटरिंग व्यवस्था और DG सेट के संचालन से संबंधित प्रावधानों को भी समझाया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण की व्यवस्थाओं और उत्सर्जन की निगरानी को लेकर निर्धारित नियमों का पालन करना जरूरी है।

क्षेत्रीय अधिकारी ने उद्यमियों से CAQM की ओर से वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जारी विभिन्न निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सर्दियों के दौरान प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए संबंधित संस्थानों को अपने स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: कार्तिक गंगा स्नान मेला में कैलाश खेर का जादू, शुक्रताल घाट पर बिखरा आस्था का रंग; सांस्कृतिक संध्या ने रचा इतिहास

कार्यशाला में उद्योग, होटल और अस्पताल क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बीच प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों और व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें