Home » उत्तर प्रदेश » ग्रेटर नोएडा में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का शुभारंभ, युवाओं के आइडिया को मिलेगा नई उड़ान; रोजगार तलाशने वालों से Job Creator बनाने पर जोर

ग्रेटर नोएडा में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का शुभारंभ, युवाओं के आइडिया को मिलेगा नई उड़ान; रोजगार तलाशने वालों से Job Creator बनाने पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के युवाओं में नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं के नवीन विचारों और तकनीकी समाधानों को समाज तथा राष्ट्र की वास्तविक समस्याओं से जोड़ना और उन्हें रोजगार तलाशने वाले युवाओं के बजाय रोजगार तथा अवसर पैदा करने वाले उद्यमियों के रूप में आगे बढ़ाना है।

यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू किए गए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘सक्षम युवा, समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के विजन के अनुरूप शुरू की गई है।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की ओर से कार्यक्रम प्रभारी एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल, संगठन की ओर से संयोजक एवं पूर्व मंत्री सुरेश राणा, सांसद डॉ. महेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और विधायक तेजपाल नागर मौजूद रहे।

युवाओं की प्रतिभा को समाधान से जोड़ने की पहल

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा, ऊर्जा और नवाचार की अपार क्षमता है। ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ इसी युवा शक्ति को समाज और राष्ट्र के सामने मौजूद वास्तविक समस्याओं के समाधान से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा से प्रेरणा लेते हुए युवाओं को केवल रोजगार प्राप्त करने वाला नहीं, बल्कि रोजगार और नए अवसर पैदा करने वाला जॉब क्रिएटर बनाने की दिशा में यह पहल काम करेगी।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में भागवंती विद्यालय में श्रद्धा से मनी विश्वकर्मा जयंती, विद्यार्थियों को मिला सृजन, कौशल और कर्मयोग का संदेश

पांच राष्ट्रीय थीम पर मांगे जाएंगे नवाचार आधारित समाधान

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की ओर से विकसित किए गए ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ पोर्टल के माध्यम से युवा अपने नए विचारों और तकनीकी समाधानों को प्रस्तुत कर सकेंगे। चैलेंज के लिए पांच प्रमुख राष्ट्रीय थीम निर्धारित की गई हैं।

स्वच्छ एवं सतत भारत के तहत पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास से जुड़े समाधान प्रस्तुत किए जा सकेंगे। समृद्ध किसान थीम में कृषि, तकनीक, उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाने से जुड़े नवाचारों को शामिल किया जाएगा।

स्वस्थ एवं समावेशी भारत थीम के अंतर्गत सुलभ, किफायती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित समाधान आमंत्रित किए जाएंगे। शिक्षित एवं कुशल भारत के तहत शिक्षा, कौशल विकास और रोजगारपरक प्रशिक्षण को बेहतर बनाने वाले नवाचारों पर जोर रहेगा।

सुरक्षित एवं समृद्ध भारत थीम में सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, तकनीक और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने वाले समाधान प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

छात्र, रिसर्च स्कॉलर और स्टार्टअप ले सकेंगे हिस्सा

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का मंच अलग-अलग शैक्षणिक और पेशेवर पृष्ठभूमि से जुड़े युवाओं के लिए खुला रहेगा। विद्यालयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकेंगे।

इसके अलावा स्नातक, परास्नातक और रिसर्च स्कॉलर्स, स्टार्टअप्स तथा जमीनी स्तर पर काम कर रहे इनोवेटर्स भी अपने विचार और समाधान इस चैलेंज के माध्यम से प्रस्तुत कर सकेंगे।

आइडिया से समाधान और प्रभाव तक पहुंचाने पर जोर

इस पहल का उद्देश्य केवल युवाओं से नए आइडिया हासिल करना नहीं है, बल्कि विचार को वास्तविक समाधान में बदलने और उसे धरातल पर प्रभावी बनाने तक सहयोग उपलब्ध कराना है। चयनित नवाचारों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन और मेंटरशिप उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

ALSO READ THIS :  मुख्यमंत्री योगी ने किया ध्वजारोहण, बोले- ‘यूपी अब उत्सव का प्रदेश, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान’

इसके साथ ही चयनित प्रतिभागियों को इनक्यूबेशन की सुविधा तथा आवश्यकता के अनुसार निवेशकों से जोड़ने का प्रयास भी किया जाएगा। इससे ऐसे विचारों को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है, जिनमें सामाजिक या आर्थिक स्तर पर प्रभाव पैदा करने की क्षमता है।

युवाओं से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेश के युवाओं से ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा केवल अवसर तलाशने वाला नहीं, बल्कि नए अवसर पैदा करने वाला बने, इसी संकल्प के साथ इस पहल को विकसित किया गया है।

उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा और नवाचार को राष्ट्र निर्माण से जोड़कर उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकती है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें