लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 23 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, मंडी परिषद, विश्वविद्यालय और अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को प्रतीक्षारत स्थिति से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला सूची के अनुसार चंद्रेश कुमार को संतकबीरनगर के अपर जिलाधिकारी न्यायिक पद से हटाकर देवरिया का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। ज्ञानेंद्र विक्रम को ललितपुर के उपजिलाधिकारी पद से स्थानांतरित कर संतकबीरनगर का अपर जिलाधिकारी न्यायिक नियुक्त किया गया है।
मेरठ नगर निगम की अपर नगर आयुक्त श्रीमती लवी त्रिपाठी को सहारनपुर का अपर जिलाधिकारी प्रशासन बनाया गया है। वहीं सिद्धार्थनगर में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात राजेश कुमार को मेरठ नगर निगम का अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
अंबेडकरनगर के उपजिलाधिकारी पुष्पेंद्र पटेल को रामपुर का अपर जिलाधिकारी प्रशासन बनाया गया है। प्रतीक्षारत आरती गुप्ता को बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। बिजनौर के उपजिलाधिकारी विजय शंकर को महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुशीनगर का कुलसचिव बनाया गया है।
अमेठी के उपजिलाधिकारी अभिमन्यु कन्नौजिया को दुग्ध आयुक्त कार्यालय में संयुक्त दुग्ध आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। मेरठ के अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश कुमार सिंह को मेरठ विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है।
लखनऊ में संबद्ध राजस्व परिषद की श्रीमती शिवानी सिंह को जालौन का अपर जिलाधिकारी नामामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति बनाया गया है। जालौन में इसी पद पर तैनात प्रेम चंद्र मौर्य को प्रतापगढ़ का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के उपनिदेशक पद पर तैनात श्रीमती राजमी मिश्रा को लखनऊ का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बनाया गया है। गाजियाबाद के उपजिलाधिकारी राजेंद्र कुमार को हरदोई का अपर जिलाधिकारी न्यायिक नियुक्त किया गया है।
हरदोई के अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को मुरादाबाद का अपर जिलाधिकारी प्रशासन बनाया गया है। लखनऊ के दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय में संयुक्त निदेशक बृजेश कुमार त्रिपाठी को लखीमपुर खीरी का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है।
मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का उपनिदेशक बनाया गया है। अलीगढ़ के अपर जिलाधिकारी नगर श्रीमती किशुक श्रीवास्तव को प्रतीक्षारत किया गया है।
मुरादाबाद की अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती संगीता देवी को अलीगढ़ का अपर जिलाधिकारी नगर बनाया गया है। आजमगढ़ के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गंभीर सिंह को मुजफ्फरनगर का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के उपनिदेशक नरेंद्र सिंह को आजमगढ़ का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बनाया गया है। प्रतापगढ़ के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आदित्य कुमार प्रजापति को मेरठ का अपर जिलाधिकारी नगर नियुक्त किया गया है।
वाराणसी के अपर नगर आयुक्त अमित कुमार को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का उपनिदेशक बनाया गया है। हरदोई के उपजिलाधिकारी मयंक कुंद्रू को मुरादाबाद का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों के इस फेरबदल के बाद कई जिलों में अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी स्तर पर नई जिम्मेदारियां प्रभावी होंगी। तबादलों के जरिए विभिन्न जिलों और विभागों में प्रशासनिक पदों पर अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

