Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » 8 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील में लेखपालों का धरना: 2800 ग्रेड पे, अंतरमंडलीय तबादले और मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाने की मांग

8 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील में लेखपालों का धरना: 2800 ग्रेड पे, अंतरमंडलीय तबादले और मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाने की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। 2800 ग्रेड पे समेत 8 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने शनिवार को सदर तहसील परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक धरना चला। इसके बाद जिलाध्यक्ष और लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने DM के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

धरने के दौरान तहसील अध्यक्ष संजीव मलिक ने कहा कि लेखपालों की प्रमुख मांगों में 2800 ग्रेड पे लागू करना, अंतरमंडलीय तबादले और मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाना शामिल है। उन्होंने कहा कि लेखपालों की तैनाती कई बार उनके गृह जिले से काफी दूर होती है, जिससे उन्हें आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लेखपाल संघ ने कहा कि 2800 ग्रेड पे की मांग पिछले 18 वर्षों से लंबित है। इसके अलावा वर्तमान में मिलने वाले न्यूनतम 200 रुपये के मोटरसाइकिल भत्ते को बढ़ाकर तर्कसंगत करने की मांग की गई है।

लेखपालों का कहना है कि फील्ड ड्यूटी के कारण उन्हें लगातार अलग-अलग गांवों में जाना पड़ता है, लेकिन मौजूदा भत्ता उनकी जरूरतों के अनुरूप नहीं है।

संघ की अन्य मांगों में रिक्त पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करना और दूर-दराज के जिलों में तैनात लेखपालों का गृह मंडल या जिले में अंतरमंडलीय स्थानांतरण शामिल है। धरने में लेखपालों ने कहा कि लगातार फील्ड ड्यूटी और दूरस्थ तैनाती के बीच उनकी समस्याओं का समाधान जरूरी है।

लेखपालों के धरने को समर्थन देने पहुंचे किसान नेता विकास शर्मा ने कहा कि किसान और लेखपाल एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने लेखपालों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से उनकी मांगों पर कार्रवाई करने की बात कही।
धरना समाप्त होने के बाद लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने DM के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें 8 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की गई है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर के खालापार थाने में हिस्ट्रीशीटरों की ’परेड’: 26 शातिरों की लाइन में खड़े दिखे चर्चित ‘गालीबाज़ धुरंधर’ हाज़ी शेर, पुलिस ने अपराध से दूर रहने की दी हिदायत
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें