Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में सपा के विरोध प्रदर्शन में पुलिस से धक्का-मुक्की: CEC का पुतला छीनकर भागे पुलिस वाले, महावीर चौक से कचहरी गेट तक पैदल मार्च, ज्ञानेश कुमार का फोटो जलाया

मुजफ्फरनगर में सपा के विरोध प्रदर्शन में पुलिस से धक्का-मुक्की: CEC का पुतला छीनकर भागे पुलिस वाले, महावीर चौक से कचहरी गेट तक पैदल मार्च, ज्ञानेश कुमार का फोटो जलाया

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय से करीब 12 बजे कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कचहरी की ओर निकले। पुलिस ने उन्हें कार्यालय के बाहर ही रोकने की कोशिश की और कुछ देर तक बाहर नहीं निकलने दिया। हालांकि बाद में कार्यकर्ताओं को जाने दिया गया।

सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कचहरी गेट स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचे। यहां पार्टी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाने की तैयारी थी। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता झांसी की रानी की तरफ से पुतला लेकर आगे बढ़े। पुलिस को देखते ही उन्होंने आंबेडकर प्रतिमा से पहले पुतला जलाने की कोशिश की।
पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुतला छीन लिया। मौके पर सिविल ड्रेस में तैनात एक सिपाही पुतला लेकर टाउनहॉल की तरफ भागता दिखाई दिया, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों ने आग लगी लकड़ी भी छीन ली। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुतले के बजाय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीर में आग लगा दी। पुलिस ने तस्वीर भी छीनकर आग बुझा दी।

पुतला और तस्वीर जलाने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान एक सपा कार्यकर्ता का कुर्ता फट गया। सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूजा अंबेडकर के साथ भी धक्का मुक्की हुई। सपा ने महिलाओं और कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया है। प्रदर्शन में सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी और विधायक पंकज मलिक भी मौजूद रहे।

इसके बाद प्रदर्शनकारी वापस पार्टी कार्यालय की ओर चले गए। सपा ने यह प्रदर्शन ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत किया। पार्टी पहले ही मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग उठा चुकी है।

ALSO READ THIS :  राह चलती युवती से मांगा नंबर, भीड़ ने पकड़कर धुना: मुजफ्फरनगर में मज़ामत के बाद पुलिस के हवाले किया शौहदा, VIDEO हुआ वायरल
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें