Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » प्रेमी के घर पहुंची लिव इन रिलेशनशिप में रह रही प्रेमिका: इंस्टाग्राम पर हुई थी दो बच्चों की मां से प्रेमी की दोस्ती, लेटर छोड़ फरार हुआ धोखेबाज़ बॉयफ़्रेंड

प्रेमी के घर पहुंची लिव इन रिलेशनशिप में रह रही प्रेमिका: इंस्टाग्राम पर हुई थी दो बच्चों की मां से प्रेमी की दोस्ती, लेटर छोड़ फरार हुआ धोखेबाज़ बॉयफ़्रेंड

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के बुढ़ाना में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद शुरू हुई प्रेम कहानी उस वक्त थाने तक पहुंच गई, जब शादी की उम्मीद लेकर महिला बीती रात करीब 9 बजे अपने प्रेमी के घर जा पहुंची, लेकिन प्रेमी वहां से गायब मिला। प्रेम में छली दो बच्चों की मां का कहना है कि शुभम करीब आठ महीने से उसके लिव इन रिलेशनशिप में साथ रह रहा था और उसने शादी का वादा किया था। दोनों ने वृंदावन जाकर शादी करने की बात भी कही थी।

महिला दो बच्चों की मां है। शादी का भरोसा मिलने के बाद वह शुभम के साथ ही रह रही थी, लेकिन जब प्रेमी पिछले कुछ दिनों से उसके पास नहीं पहुंचा तो वो खुद ही पीठ बाजार स्थित प्रेमी शुभम के घर जा पहुंची। लेकिन वहां पहुंचते ही कहानी का रुख बदल गया।

महिला ने आरोप लगाया कि शुभम के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। घर पर हंगामा होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ बुढ़ाना कोतवाली ले आई।

इधर, महिला के पहुंचने से पहले ही शुभम घर से निकल कर जा चुका था। वह घर पर एक नोट छोड़ गया। नोट में लिखा था कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर जा रहा है। इसके बाद शुभम का कोई पता नहीं चला। एक तरफ महिला शादी का वादा पूरा कराने की बात कह रही है, तो दूसरी तरफ प्रेमी के अचानक गायब हो जाने से पूरा मामला उलझ गया है।

महिला के मुताबिक, शुभम से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी। महिला का दावा है कि वह करीब आठ महीने से उसके साथ रह रही थी। इसी दौरान शादी की बात हुई और वृंदावन में शादी करने का वादा भी किया गया। अब वही महिला शादी के बजाय खुद को छला हुआ बता रही है।

ALSO READ THIS :  SDM की गाड़ी में रील बनाना पड़ा भारी: VIDEO वायरल होने के बाद युवक गिरफ्तार, अब हाथ जोड़कर मांग रहा माफी

बताया जा रहा है कि शुभम पहले ब्लेड से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी कर चुका है। हालांकि इस घटना की परिस्थितियों और उसके पीछे की वजह को लेकर अभी पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस महिला से मिली जानकारी और मौके के घटनाक्रम के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें