Home » उत्तर प्रदेश » सहारनपुर में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप: बहला-फुसलाकर घर ले गया युवक, पुलिस जांच में जुटी

सहारनपुर में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप: बहला-फुसलाकर घर ले गया युवक, पुलिस जांच में जुटी

Facebook
Twitter
WhatsApp

सहारनपुर। कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़ित बच्ची ने किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। मामले की जानकारी होने पर परिजनों में आक्रोश फैल गया।

बताया गया कि मंगलवार शाम बच्ची के परिजन मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी सात वर्षीय बेटी मौजूद थी, जो यूकेजी कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया गया।

मासूम किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची। घर पहुंचते ही वह रोने लगी और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। बच्ची की बात सुनकर परिजन सकते में आ गए। बुधवार को परिजन बच्ची को लेकर कोतवाली नकुड़ पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में आरोपी पर मासूम बच्ची के साथ गलत हरकत करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है और उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ THIS :  सोने के बजाए तांबा और चांदी के नाम पर थमाया एल्युमिनियम: मां भगवती ज्वेलर्स पर ग्राहकों का हंगामा, लाखों की ज्वेलरी खरीदने का दावा
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें