Home » विविध इंडिया » CJP नेताओं की हिरासत पर भड़के अभिजीत दिपके, बोले- जंतर-मंतर देश की प्रॉपर्टी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक फहराएंगे तिरंगा

CJP नेताओं की हिरासत पर भड़के अभिजीत दिपके, बोले- जंतर-मंतर देश की प्रॉपर्टी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक फहराएंगे तिरंगा

Facebook
Twitter
WhatsApp

हिंगोली। जंतर-मंतर से कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास सहित कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने तिरंगा फहराने को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर तिरंगा लहराना कब से उल्लंघन हो गया। दिपके ने हिरासत में लिए गए नेताओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई और उनके मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान अभिजीत दिपके ने बताया कि उनकी टीम का नेतृत्व आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे कर रहे थे। मंगलवार सुबह उनकी टीम जंतर-मंतर पहुंची और वहां तिरंगा लहराया।

दिपके ने कहा, “तिरंगा लहराना कब से वायलेशन हो गया। जो भी यह सोचता है कि जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराना वायलेशन है, वह देशद्रोही है।” उन्होंने आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को हिरासत में लिए जाने के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

सीजेपी संस्थापक ने कहा कि जंतर-मंतर देश की प्रॉपर्टी है और वे लोग वहां तब तक तिरंगा लहराते रहेंगे, जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी हैं।

12 अक्टूबर के प्रदर्शन पर चार एफआईआर दर्ज

दिल्ली पुलिस ने 12 अक्टूबर को नई दिल्ली इलाके में हुए प्रदर्शन के संबंध में चार एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये मामले बीएनएसएस की धारा 163 और अन्य धाराओं के तहत दर्ज किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि कनॉट प्लेस इलाके में निषेधाज्ञा के उल्लंघन को लेकर भी एफआईआर दर्ज की गई है।

ALSO READ THIS :  स्लीपर बस गैंगरेप कांड पर गरजे राहुल गांधी: अमित शाह और योगी सरकार पर साधा निशाना, बोले-'अपराध पर डाला जा रहा पर्दा'

दर्ज चार एफआईआर में से दो तिलक मार्ग थाने, एक मंदिर मार्ग थाने और एक बाराखंभा थाने में दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, संबंधित इलाके में पहले से निषेधाज्ञा लागू थी और प्रदर्शन के दौरान इसका उल्लंघन किए जाने के आरोप में कार्रवाई की गई।

सौरव दास ने वीडियो जारी कर दिखाई हिरासत की स्थिति

हिरासत में लिए गए सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें उनके साथ आशुतोष रांका भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में आशुतोष रांका कहते दिखाई दे रहे हैं कि “ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा तो जंतर-मंतर पर भी होगा।”

वीडियो में सौरव दास अपने साथ संविधान की प्रति रखे हुए दिखाई देते हैं। वहीं, पुलिस की बस में मौजूद हिरासत में लिए गए लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘जय भीम’ के नारे लगाते नजर आ रहे हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर जारी विरोध के बीच सीजेपी नेताओं की हिरासत ने मामले को और चर्चा में ला दिया है। एक ओर पुलिस ने निषेधाज्ञा के उल्लंघन का हवाला देते हुए एफआईआर दर्ज की हैं, वहीं दूसरी ओर अभिजीत दिपके ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें