Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर कचहरी में महिला और उसके भाई से मारपीट, VIDEO वायरल: तारीख पर पहुंची महिला के साथ अधिवक्ताओं के चेंबर के बाहर हुई घटना; पति और उसके साथ आए लोगों पर आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर कचहरी में महिला और उसके भाई से मारपीट, VIDEO वायरल: तारीख पर पहुंची महिला के साथ अधिवक्ताओं के चेंबर के बाहर हुई घटना; पति और उसके साथ आए लोगों पर आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर कचहरी में दिनदहाड़े महिला और उसके भाई के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुक्रवार को अधिवक्ताओं के चेंबर के बाहर हुई इस घटना के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। महिला ने अपने पति और उसके साथ आए चार से पांच लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

मामला बुढ़ाना क्षेत्र के शाहडब्बर गांव निवासी सिया राठी से जुड़ा है। दावा किया जा रहा है कि सिया की शादी कुछ महीने पहले बागपत जिले के रछाड़ गांव निवासी अमित से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और दहेज की मांग करता था। इस मामले में उसने बुढ़ाना थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सिया अपने पिता और भाई के साथ कोर्ट में तारीख पर पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान उसका पति अमित चार से पांच लोगों के साथ वहां पहुंचा और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कचहरी परिसर में हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिनदहाड़े कचहरी परिसर में हुई मारपीट ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

स्कूलों में देवी के रूप में पहुंचीं नन्ही बच्चियां: दुर्गा बनी स्वर्णिका तो सीता के रूप में आई गार्गी, मुज़फ़्फ़रनगर में शारदीय नवरात्रि, दशहरा और कन्या पूजन को लेकर स्कूलों में कार्यक्रम

ज़रूर पढ़ें