Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » रोहन राठी हत्याकांड को लेकर एसएसपी कार्यालय पर किसानों का धरना आज: भारी संख्या में पहुंच रहे किसान, गेट बंद करने को लेकर पुलिस से तीखी नोकझोंक

रोहन राठी हत्याकांड को लेकर एसएसपी कार्यालय पर किसानों का धरना आज: भारी संख्या में पहुंच रहे किसान, गेट बंद करने को लेकर पुलिस से तीखी नोकझोंक

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

मुज़फ़्फ़रनगर में रोहन राठी हत्याकांड को लेकर बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन और ग्रामीणों का प्रदर्शन है। हरैटी गांव के रोहन राठी की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों से कार्यालय पहुंच रहे हैं। इस दौरान गाड़ियों को एसएसपी कार्यालय के अंदर जाने से रोकने पर किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारी मामले की जांच से संतुष्ट नहीं हैं और उनका कहना है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

आपको रोहन राठी पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव के ग्राम प्रधान विवेक राठी के बेटे थे। 24 सितंबर को उनका शव गांव के जंगल में खेत के पास मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला हत्या का सामने आया। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन परिवार और ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद से ही मामले के सही खुलासे और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष के बीच मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) भी गठित की गई थी। हाल ही में लखनऊ से आई मेडिकोलीगल टीम ने एसआईटी और साइबर टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए सीन रीक्रिएशन की कार्रवाई की। इसके बावजूद परिजनों और ग्रामीणों की शंकाएं दूर नहीं हुई हैं।
इस मामले को लेकर पहले भी गांवों में पंचायतें हो चुकी हैं। भारतीय किसान यूनियन और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि उन्हें जांच और कार्रवाई से संतोष नहीं हुआ तो एसएसपी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में निष्पक्ष जांच, वास्तविक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और सीबीआई से जांच कराने की मांग शामिल है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में गणतंत्र दिवस का अनोखा जश्न! OPD छोड़ गांव पहुंचे जिले के टॉप 8 डॉक्टर, 1200+ मरीजों को मुफ्त चेकअप के बाद दी दवाईयां

फिलहाल एसएसपी कार्यालय पर किसान पहुंचन रहे हैं। जिसको लेकर SSP दफ्तर और शहर भर में चप्पे चप्पे पर पुलिस की भारी व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों एवं भाकियू की मांग है कि मामले की जांच में उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा मिले।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें