Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में आबकारी विभाग का शराब की दुकानों पर क्रॉस इंस्पेक्शन, स्टॉक और बिक्री की जांच

मुजफ्फरनगर में आबकारी विभाग का शराब की दुकानों पर क्रॉस इंस्पेक्शन, स्टॉक और बिक्री की जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग के निर्देशों के क्रम में मुजफ्फरनगर में मदिरा की दुकानों का क्रॉस इंस्पेक्शन किया गया। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आबकारी निरीक्षकों ने दुकानों का सघन निरीक्षण कर बिक्री व्यवस्था, स्टॉक और अन्य जरूरी मानकों की जांच की।

POS मशीन से बिक्री पर जोर

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को POS मशीन के माध्यम से मदिरा की शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही दुकानों में उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर से मिलान कर भौतिक सत्यापन किया गया, ताकि अभिलेखों और वास्तविक स्टॉक की स्थिति की जांच की जा सके।

निर्धारित मूल्य की जांच के लिए गोपनीय टेस्ट परचेस

शराब निर्धारित मूल्य पर बेची जा रही है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए गोपनीय तरीके से टेस्ट परचेस कराए गए। विभागीय अधिकारियों ने दुकानों पर लगे CCTV कैमरों को लगातार क्रियाशील रखने के भी निर्देश दिए, जिससे दुकानों की निगरानी व्यवस्था प्रभावी बनी रहे।

QR कोड भी किए गए चेक

निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक से कुछ बोतलों का रैंडम चयन कर उन पर लगे QR कोड की जांच विभागीय ऐप के माध्यम से की गई। इस प्रक्रिया के जरिए बोतलों पर उपलब्ध कोड की प्रामाणिकता की जांच की गई।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य मदिरा की बिक्री में पारदर्शिता बनाए रखना, स्टॉक का सही रिकॉर्ड सुनिश्चित करना और निर्धारित मूल्य पर बिक्री सहित विभागीय नियमों का अनुपालन कराना है।

ALSO READ THIS :  सास से कहासुनी के बाद विवाहिता ने की आत्महत्या: बाथरूम का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने तोड़ी दीवार, पांच बच्चों की मां की मौत से हड़कंप
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें