Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच MLC चुनाव का मतदान शुरू: सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोटिंग, 56 बूथों पर 16,966 मतदाता करेंगे मतदान, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और राज्यमंत्री कपिलदेव ने भी डाला वोट

मुज़फ़्फ़रनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच MLC चुनाव का मतदान शुरू: सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोटिंग, 56 बूथों पर 16,966 मतदाता करेंगे मतदान, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और राज्यमंत्री कपिलदेव ने भी डाला वोट

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में शुक्रवार सुबह 8 बजे से स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 56 बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भी DAV कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी चुनाव प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं।

एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह के मुताबिक, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13 मतदान केंद्रों पर 42 बूथ बनाए गए हैं। यहां 13,741 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13 मतदान केंद्रों पर 14 बूथ बनाए गए हैं। इस सीट पर 3,225 मतदाता वोट डालेंगे। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

मतदान के चलते जिले में विद्यालयों के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश भी अनुमन्य किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश के अनुसार, 23 अक्टूबर यानि आज शुक्रवार को मतदान दिवस पर अवकाश रखा गया है। जारी निर्देश में बताया गया है कि 24 अक्टूबर को विद्यालय निर्धारित समय पर खुलेंगे।

जिला प्रशासन ने मतदान कर्मियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। अब मतदान प्रतिशत और मतदाताओं की भागीदारी पर नजर रहेगी।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र का नवीनीकरण: अब बेहतर माहौल में होगी काउंसलिंग, मिशन शक्ति 6.0 के तहत एसएसपी सूरज कुमार राय ने किया उद्घाटन
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें