Home » विविध इंडिया » दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने चलाया सर्च ऑपरेशन

दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। शुक्रवार को रोहिणी स्थित वेंकटेश्वर पब्लिक स्कूल और मयूर विहार स्थित सालवान पब्लिक स्कूल को धमकी मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। शुरुआती जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या प्रतिकूल तथ्य सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुबह मिली धमकी की सूचना, मौके पर पहुंचीं टीमें

दिल्ली पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9:37 बजे और 9:57 बजे फायर विभाग को स्कूलों से संबंधित धमकी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें संबंधित स्कूलों में पहुंचीं। सुरक्षा के मद्देनजर परिसरों की जांच की गई और संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई।

पुलिस के मुताबिक, मयूर विहार स्थित सालवान पब्लिक स्कूल को मिली धमकी में 30 अक्टूबर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा जांच शुरू की गई। फिलहाल, शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

नोएडा के स्कूलों को भी मिल चुकी हैं धमकियां

इससे पहले 12 अक्टूबर को दिल्ली से सटे नोएडा के कई स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इनमें सेक्टर-16 स्थित एपीजे स्कूल, स्टेप बाय स्टेप और डीपीएस जीबीएन समेत अन्य स्कूल शामिल थे। धमकी की सूचना से स्कूलों में हड़कंप मच गया था और पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया था।

ALSO READ THIS :  दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के गहने, मोबाइल और नकदी बरामद

उस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया गया था। बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड, एंटी-सबोटाज चेकिंग टीम और फायर ब्रिगेड की मदद से स्कूल परिसरों के विभिन्न हिस्सों की जांच की गई थी। गौतमबुद्धनगर पुलिस के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से कार्रवाई की गई थी। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या प्रतिकूल तथ्य नहीं मिला था।

लगातार मिल रही धमकियों से स्कूलों की सुरक्षा पर चिंता

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने की घटनाओं ने पुलिस-प्रशासन के साथ स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की चिंता बढ़ाई है। ऐसी सूचनाओं पर सुरक्षा एजेंसियां तत्काल जांच अभियान चलाती हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे का समय रहते पता लगाया जा सके।

दिल्ली में शुक्रवार को मिली ताजा धमकियों के मामले में पुलिस की जांच जारी है। शुरुआती तलाशी में कुछ संदिग्ध नहीं मिलने के बावजूद सुरक्षा एजेंसियां सूचना की जांच कर रही हैं।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें