Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में करवाचौथ पर बिगड़ा मौसम का मिज़ाज, झमाझम बारिश: सुबह 8 बजे से बरस रहे बादल, तापमान 22 डिग्री, दोपहर 2 बजे तक बारिश के आसार

मुज़फ़्फ़रनगर में करवाचौथ पर बिगड़ा मौसम का मिज़ाज, झमाझम बारिश: सुबह 8 बजे से बरस रहे बादल, तापमान 22 डिग्री, दोपहर 2 बजे तक बारिश के आसार

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। करवाचौथ पर मौसम ने अचानक करवट ने बदली है। दिन निकलते ही आसमान से बारिश बरसने लगी। अल सुबह करीब 4 बजे से मौसम में बदलाव शुरू हुआ। आसमान में बादल छाने के साथ बिजली चमकने और तेज गड़गड़ाहट का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद सुबह करीब 8 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते तापमान गिरकर 22 डिग्री तक पहुंच गया है।

करवाचौथ के दिन सुबह-सुबह हुई बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजे तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। ऐसे में दिन के दौरान बादल छाए रहने और बारिश का सिलसिला बने रहने की संभावना है।

मौसम के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, हवा की रफ्तार महज 3 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। वहीं, शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 146 रिकॉर्ड किया गया। बारिश और बादलों के बीच मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

करवाचौथ के दिन बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है और ठंडक पैदा कर दी है। हालांकि, बारिश का सिलसिला दोपहर तक जारी रहने के पूर्वानुमान के बीच लोगों को दिनभर मौसम के बदले मिजाज का सामना करना पड़ सकता है।

ALSO READ THIS :  बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम! 60 KM प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें