Home » उत्तर प्रदेश » स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर : सीएम योगी

स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर : सीएम योगी

Facebook
Twitter
WhatsApp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। वर्ष 2017 के बाद सड़क, रेल, मेट्रो और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुए विस्तार से प्रदेश में विकास की नई संभावनाएं पैदा हुई हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास का उल्लेख किया।

सीएम योगी ने कहा कि सड़क, रेल और हवाई संपर्क केवल दूरियां कम नहीं करते, बल्कि लोगों की सुविधा बढ़ाने, समय बचाने और समृद्धि के नए अवसर पैदा करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास की इन जीवन रेखाओं की स्थिति बेहद दयनीय थी।

प्रदेश में 10 एक्सप्रेस-वे संचालित होने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र के जरिए प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया है। उनके मुताबिक, भाजपा सरकार बनने से पहले उत्तर प्रदेश में मात्र डेढ़ एक्सप्रेस-वे थे, जबकि आज प्रदेश में 10 एक्सप्रेस-वे संचालित हैं।

उन्होंने हवाई कनेक्टिविटी का जिक्र करते हुए कहा कि पहले हवाई सेवाएं चुनिंदा शहरों तक सीमित थीं, लेकिन अब प्रदेश में 12 घरेलू और पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के माध्यम से कनेक्टिविटी का विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पहले प्रदेश के किसी भी शहर में मेट्रो सेवा नहीं थी, जबकि अब सात शहरों में मेट्रो लोगों को आवागमन की सुविधा दे रही है।

किसानों, युवाओं और कारोबार को मिल रहे नए अवसर

सीएम योगी ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से किसानों की उपज को बड़े बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिल रही है और उद्यमिता के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं। इससे युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार तक पहुंच आसान हो रही है, जबकि कामकाजी लोगों का समय भी बच रहा है।

ALSO READ THIS :  गाजियाबाद के जयपुरिया मॉल में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी युवक हिरासत में

उन्होंने कहा कि बेहतर परिवहन सुविधाओं से पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे स्थानीय परिवारों की आजीविका को मजबूती मिल रही है। विकास की यह गति गांवों से कस्बों और कस्बों से शहरों तक लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, हर क्षेत्र में नए अवसर, उद्यमों की बढ़ती क्षमता और परिवारों की खुशहाली नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की पहचान बन रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें