Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » हिस्ट्रीशीटर मुकीम उर्फ भूरा का रथेड़ी कट पर एनकाउंटर: 13 साल से फरार चल रहा था बदमाश, बाइक छोड़ ईख के खेत में घुसकर की पुलिस पर झौंका फायर

हिस्ट्रीशीटर मुकीम उर्फ भूरा का रथेड़ी कट पर एनकाउंटर: 13 साल से फरार चल रहा था बदमाश, बाइक छोड़ ईख के खेत में घुसकर की पुलिस पर झौंका फायर

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में 13 साल से अदालत के वारंट में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर मुकीम उर्फ भूरा को नई मंडी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शनिवार देर रात करीब 12 बजे रथेड़ी कट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर उसकी बाइक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद वह बाइक छोड़कर ईख के खेत में घुस गया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुकीम घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नई मंडी CO राजू कुमार साव के मुताबिक, रथेड़ी कट पर चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि एक गौकशी का आरोपी बाइक से घटना को अंजाम देने के इरादे से आ रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने चेकिंग तेज कर दी। कुछ देर बाद नसीरपुर की तरफ से एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार नहीं रुका और वापस मुड़कर भागने लगा।

पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक सवार उसे मौके पर छोड़कर ईख के खेत में घुस गया। पुलिस का कहना है कि उसने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बाद भी फायरिंग जारी रहने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया।

CO ने बताया कि घायल की पहचान मुकीम उर्फ भूरा पुत्र शकील, निवासी निराना थाना सिखेड़ा, जिला मुज़फ़्फ़रनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल भी मिली है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में 21 दिन बाद भी चोरी का खुलासा नहीं: पीड़ित दंपति ने SSP से लगाई गुहार, फर्नीचर और AC का काम करने आए मजदूरों पर चोरी का आरोप

पुलिस के अनुसार, मुकीम थाना सिखेड़ा का हिस्ट्रीशीटर है। उसका हिस्ट्रीशीट नंबर 16ए है। वर्ष 2013 से अदालत के वारंट में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ सिखेड़ा थाने में चोरी, मारपीट, पशु क्रूरता अधिनियम, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी जुटा रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें