Home » उत्तर प्रदेश » यूपी में पुलिस की दो मुठभेड़: जेवर में इमरान हत्याकांड के दो आरोपी घायल, अमेठी में 32 मुकदमों वाला शातिर चोर गिरफ्तार

यूपी में पुलिस की दो मुठभेड़: जेवर में इमरान हत्याकांड के दो आरोपी घायल, अमेठी में 32 मुकदमों वाला शातिर चोर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

नोएडा/अमेठी। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर और अमेठी में अलग-अलग मुठभेड़ों के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जेवर में इमरान हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि अमेठी में चोरी के मामलों में वांछित एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसके भाई को भी गिरफ्तार किया है।

जेवर में इमरान हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल

पहला मामला गौतमबुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, झांझर रोड स्थित पावर हाउस के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में शेरू उर्फ शेर मोहम्मद और मौसीम के पैर में गोली लगी।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी 7 अक्टूबर की रात इमरान की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में फरार चल रहे थे। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध पिस्टल, पांच कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेवर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

अमेठी में पुलिस मुठभेड़, चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

दूसरी मुठभेड़ अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में कुकहा रामपुर गांव के पास हुई। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान संदिग्ध बदमाशों ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वकील उर्फ सेनापति के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके भाई चांद को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों ने करीब 15 दिन पहले शिवरतनगंज क्षेत्र के चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार वकील के खिलाफ अमेठी, बाराबंकी और अयोध्या के विभिन्न थानों में चोरी सहित अन्य मामलों के कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं।

ALSO READ THIS :  राहुल गांधी पर अनिल राजभर का पलटवार, बोले- भारत से लगाव रखने वाला हर नागरिक पीएम मोदी के साथ खड़ा

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, सोने-चांदी के जेवर और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पांच टीमों ने की कार्रवाई

अमेठी में यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत स्वाट टीम, बाजार शुकुल और इन्हौना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 19 और 20 अक्टूबर की रात शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के चार घरों में चोरी की घटनाएं हुई थीं।

इन घटनाओं का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया था। अभियान के तहत संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम का आरोपियों से सामना हुआ और मुठभेड़ के बाद दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें