Home » उत्तर प्रदेश » अमरोहा में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, दर्दनाक मौत; कोतवाली में परिजनों का हंगामा

अमरोहा में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, दर्दनाक मौत; कोतवाली में परिजनों का हंगामा

Facebook
Twitter
WhatsApp

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मंगलवार शाम तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रशांत और राजीव के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं, आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने नगर कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिया।

नौगावां सादात से घर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के बिजनौर मार्ग पर हुआ। प्रशांत और राजीव बाइक से नौगावां सादात की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही थार गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो दोस्तों की अचानक मौत की खबर मिलते ही उनके परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

आरोपी चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में हंगामा

दोनों युवकों की मौत से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग नगर कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने थार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। मृतक प्रशांत के पिता ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ALSO READ THIS :  ओपी राजभर का विपक्ष पर बड़ा तंज: ‘2014 में कांग्रेस-चुनाव आयोग ने मिलकर पीएम मोदी को सत्ता सौंपी थी क्या?’

हंगामे की सूचना मिलने पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाया तथा नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। काफी देर तक बातचीत के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

पुलिस ने थार गाड़ी बरामद की, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मंगलवार शाम अमरोहा नगर सीमा के पास नौगावां सादात थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थार गाड़ी ने टक्कर मार दी थी।

उन्होंने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर तत्काल शिकायत दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल से थार गाड़ी बरामद कर ली गई है। दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें