Home » उत्तर प्रदेश » ‘पीडीए’ की सियासी जमीन खिसकी! ओपी राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- दलित और अल्पसंख्यक वोट चंद्रशेखर-ओवैसी के साथ

‘पीडीए’ की सियासी जमीन खिसकी! ओपी राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- दलित और अल्पसंख्यक वोट चंद्रशेखर-ओवैसी के साथ

Facebook
Twitter
WhatsApp

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के राजनीतिक समीकरण पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद दलित वर्ग और एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी अल्पसंख्यक वर्ग को अपने साथ ले गए हैं। राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव की पीडीए की राजनीति अब कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है।

एक्सप्रेसवे से सिंगल लेन सड़क तक पहुंचने का तंज

मंगलवार को लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ने पीडीए की पहल अच्छी शुरुआत के तौर पर की थी, लेकिन बाद में वह अपनी दिशा से भटक गए। उन्होंने अखिलेश यादव की राजनीतिक स्थिति की तुलना सड़क से करते हुए कहा कि वह पीडीए की पहल के साथ एक्सप्रेसवे पर चढ़े थे, लेकिन अब फोरलेन से होते हुए सिंगल लेन सड़क पर पहुंच गए हैं।

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव अब उसी सिंगल लेन सड़क पर फंसे हुए हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आगे किस दिशा में बढ़ना है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पीडीए की अलग-अलग परिभाषाएं देते रहे, लेकिन अब चंद्रशेखर आजाद ‘डी’ यानी दलित और असदुद्दीन ओवैसी ‘ए’ यानी अल्पसंख्यक वर्ग को अपने साथ ले गए हैं। यह टिप्पणी राजभर ने सपा के पीडीए राजनीतिक समीकरण पर तंज कसते हुए की।

सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे पर भी अखिलेश को घेरा

ALSO READ THIS :  श्यामलाल पाल ने लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण: सपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र पाल ने किया जोरदार स्वागत; बोले- अति पिछड़ों को जोड़ने पर पार्टी का फोकस, जल्द होगा बड़ा कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत टलने के सवाल पर भी ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बेहद चतुर हैं और कांग्रेस को चुनाव तक इसी तरह टालते रहेंगे।

राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव चुनाव आने तक कांग्रेस को लटकाए रखेंगे। चुनाव लड़ने के बाद भी वह उसे इसी तरह टालते रहेंगे। उन्होंने इसे दोनों दलों का आपसी मामला बताते हुए कहा कि वे इसी तरह टालमटोल करते रहेंगे।

भाजपा की बैठक को बताया संगठन का आंतरिक मामला

मथुरा में भाजपा की दो दिवसीय बैठक और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर राजभर ने कहा कि यह भाजपा का अपना संगठनात्मक और चुनावी मामला है। चुनाव नजदीक आने के कारण पार्टी अपनी रणनीति तैयार करने के लिए बैठकें कर रही है।

केशव प्रसाद मौर्य के बयान का किया समर्थन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए ओपी राजभर ने उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य ने सही बात कही है। अखिलेश यादव को सलाह देने के अंदाज में राजभर ने कहा कि उन्हें जाकर उन्हीं के साथ मिल जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “राम तो पहले ही जा चुके हैं और अब कृष्ण भी जाने वाले हैं।”

राजभर के इन बयानों के जरिए एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में पीडीए के समीकरण, विपक्षी दलों के आपसी तालमेल और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर सियासी बयानबाजी सामने आई है।

ALSO READ THIS :  महंगी शिक्षा और पेपर लीक पर बरसे कांग्रेस सांसद, बोले- भ्रष्टाचार ने युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें