Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » ट्रांसफार्मर हादसे में झुलसी किशोरी ने तोड़ा दम: गर्म तेल बना 15 साल की सानिया की मौत की वजह, एक सप्ताह तक जूझती रही जिंदगी और मौत के बीच, छोटी बहन अभी भी उपचाराधीन

ट्रांसफार्मर हादसे में झुलसी किशोरी ने तोड़ा दम: गर्म तेल बना 15 साल की सानिया की मौत की वजह, एक सप्ताह तक जूझती रही जिंदगी और मौत के बीच, छोटी बहन अभी भी उपचाराधीन

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के तितावी थाना क्षेत्र के छतेला गांव में ट्रांसफार्मर फटने से झुलसी 15 वर्षीय किशोरी सानिया की उपचार के दौरान मौत हो गई। करीब एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद उसने बीती रात दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे में झुलसी उसकी छोटी बहन अभी भी उपचाराधीन है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।

दरअसल, पिछले शुक्रवार यानी 20 नवंबर की शाम करीब 5 बजे छतेला गांव में एक मकान के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक विस्फोट हो गया था। उस समय घर के अंदर सानिया और उसकी छोटी बहन कढ़ाई-बुनाई का काम कर रही थीं। ट्रांसफार्मर फटने के बाद उससे निकला गर्म तेल दोनों बहनों पर जा गिरा, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गई थीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल बहनों को उपचार के लिए सीएचसी बघरा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। सानिया की हालत गंभीर होने के चलते उसका उपचार जारी था, लेकिन करीब एक सप्ताह तक जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद बीती देर रात उसकी मौत हो गई।

सानिया की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे में घायल उसकी छोटी बहन का उपचार अभी जारी है। एक ही परिवार की दो बेटियों के झुलसने के बाद अब बड़ी बेटी की मौत ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

ALSO READ THIS :  सड़क टूटी, गली में गहरे गड्ढे और जलभराव: स्कूली बच्चों का निकलना भी मुश्किल, सैनिक विहार की महिलाएं पहुंचीं DM ऑफिस

हादसे के बाद बिजली विभाग के जेई सुनील कुमार ने बताया था कि ट्रांसफार्मर की कॉइल में आंतरिक खराबी के कारण कभी-कभी इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें