Home » राजकाज » बिहार चुनाव: भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, पीएम मोदी समेत 40 दिग्गज करेंगे प्रचार

बिहार चुनाव: भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, पीएम मोदी समेत 40 दिग्गज करेंगे प्रचार

Facebook
Twitter
WhatsApp

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 40 प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है, जो पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार की कमान संभालेंगे।

सूची में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह और शिवराज सिंह चौहान जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।

मुजफ्फरनगर में दिवाली पटाखा जब्ती का हंगामा, व्यापारियों ने दुकानें बंद कर की घेराबंदी, पुलिस को हटना पड़ा पीछे!

इसके अलावा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी बिहार में भाजपा के लिए वोट मांगेंगे।

भाजपा ने अपने प्रचार अभियान में भोजपुरी सितारों को भी जोड़ा है। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

इसके साथ ही स्मृति ईरानी, केशव प्रसाद मौर्य, सीआर पाटिल, दिलीप कुमार जयसवाल, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रेनू देवी, प्रेम कुमार, नित्यानंद राय, राधा मोहन सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, सतीश चंद्र दुबे, राज भूषण चौधरी, अश्विनी कुमार चौबे, रविशंकर प्रसाद, नंद किशोर यादव, राजीव प्रताप रूडी, संजय जयसवाल, विनोद तावड़े, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप कुमार सिंह, गोपालजी ठाकुर और जनक राम भी प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कृषि विज्ञान केंद्रों को नई ताकत: शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में रणनीतिक बैठक

एनडीए के सीट बंटवारे के तहत, भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) व हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को 6-6 सीटें दी गई हैं। भाजपा ने अपनी सभी 101 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा, जिसमें पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस चुनाव में एनडीए और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें