Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में चोरी का खुलासा: चाबी बनाने बहाने से लाखों के जेवर चुराने वाले गुजरात के दो चोर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में चोरी का खुलासा: चाबी बनाने बहाने से लाखों के जेवर चुराने वाले गुजरात के दो चोर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर. थाना नई मंडी क्षेत्र में चाबी बनाने के बहाने एक घर से लाखों के जेवर चुराने वाले दो चोरों को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। बहादुर नगर के गांधी नगर निवासी मनीष गौतम के घर में हुई इस चोरी का खुलासा सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए हुआ। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 60 हजार रुपये, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर को मनीष गौतम ने अपने घर के अलमारी के ताले की चाबी बनाने के लिए दो युवकों को बुलाया। दोनों ने बहाने से काम शुरू किया और अलमारी खोलकर सोने के जेवर चुरा लिए। उन्होंने कहा कि ताला नहीं खुल रहा, बहाना बनाकर फरार हो गए। मनीष ने ताला तोड़कर चेक किया तो लाखों के जेवर गायब पाए। थाना नई मंडी में शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

राष्ट्रीय एकता दिवस: उत्तराखंड DGP दीपम सेठ ने पुलिस बल को दिलाई एकता की शपथ, सरदार पटेल के योगदान को याद किया

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने बताया, “टीम ने सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से गुजरात के दाहोद जिले के थाना B डिवीजन से आरोपियों नानक (पिता तारा सिंह) और विशाल छाबड़ा (पिता सेवक छाबड़ा) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि चोरी का सोना राहगीर को 2.5 लाख में बेच दिया, जिसमें से कुछ खर्च हो गया।” पुलिस ने बरामद राशि पीड़ित को लौटाई और जांच जारी है।

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web
ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: मंदिर परिसर में घुसकर तोड़फोड़, महिला से की अभद्रता,दी धमकी, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें