Home » उत्तर प्रदेश » दिल्ली में तीन दिनों तक लू का येलो अलर्ट, धूल भरी आंधी के साथ चलेंगी तेज हवाएं

दिल्ली में तीन दिनों तक लू का येलो अलर्ट, धूल भरी आंधी के साथ चलेंगी तेज हवाएं

Facebook
Twitter
WhatsApp

दिल्ली में भीषण गर्मी

– फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में रविवार से सूरज तेवर दिखाएगा। लोगों को चिलचिलाती और उमस भरी गर्मी अब और परेशान करेगी। शाम के समय धूल भरी आंधी के साथ तेज सतही हवा 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती है। ऐसे में बीते दो दिनों से गर्मी से मिल रही फौरी राहत पर रोक लगेगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस होने की आशंका है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। यही नहीं, सोमवार से तीन दिन तक लगातार लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार भी जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *