Home » विविध इंडिया » पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का यह श्लोक, युवाओं को बताया सफलता का सबसे बड़ा मंत्र!

पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का यह श्लोक, युवाओं को बताया सफलता का सबसे बड़ा मंत्र!

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर महाभारत के यक्ष-युधिष्ठिर संवाद से लिया गया एक सुभाषितम् साझा करते हुए विद्या, कौशल, उत्तम स्वास्थ्य और संतोष के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्या से विवेक, कौशल से विकास और उत्तम स्वास्थ्य से हर संकल्प को सिद्धि मिलती है। आज देश के युवा इन गुणों को आत्मसात कर भारत की पहचान को और अधिक मजबूत बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश के माध्यम से युवाओं को ज्ञान, कौशल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देते हुए इन मूल्यों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।

महाभारत के यक्ष-युधिष्ठिर संवाद का किया उल्लेख

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर यह संस्कृत श्लोक साझा किया—

“धन्यानामुत्तमं दाक्ष्यं धनानामुत्तमं श्रुतम्।
लाभानां श्रेय आरोग्यं सुखानां तुष्टिरुत्तमा।।”

यह सुभाषितम् महाभारत के प्रसिद्ध यक्ष-युधिष्ठिर संवाद से लिया गया है, जिसमें जीवन के श्रेष्ठ मूल्यों और आदर्शों का वर्णन किया गया है।

श्लोक का बताया सरल अर्थ

इस श्लोक का अर्थ बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी श्रेष्ठ गुणों में कौशल सबसे उत्तम है। सभी प्रकार के धन में विद्या सबसे बड़ी संपत्ति है। सभी लाभों में उत्तम स्वास्थ्य सबसे बड़ा लाभ है और सभी सुखों में संतोष सर्वोत्तम माना गया है।

उन्होंने कहा कि ज्ञान व्यक्ति को विवेक प्रदान करता है, कौशल विकास का मार्ग प्रशस्त करता है और अच्छा स्वास्थ्य हर लक्ष्य को प्राप्त करने की शक्ति देता है।

युवाओं को दिया प्रेरक संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश के युवा शिक्षा, कौशल विकास और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन मूल्यों के बल पर भारत वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान को और अधिक सशक्त बनाएगा।

ALSO READ THIS :  'ऑपरेशन धराली': बचाए गए 357 लोग, 8 सैनिक और 100 नागरिक अभी भी लापता

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें