Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में माता-पिता के निधन के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत, जिला प्रशासन ने छात्रा को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर में माता-पिता के निधन के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत, जिला प्रशासन ने छात्रा को किया सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। कठिन परिस्थितियां अक्सर सपनों की राह रोक देती हैं, लेकिन कुछ हौसले ऐसे भी होते हैं जो हर मुश्किल को मात दे देते हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायी छात्रा रुचि गोयल को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत जिला प्रशासन ने सम्मानित करते हुए पढ़ाई जारी रखने के लिए आवश्यक सहायता सामग्री उपलब्ध कराई।

DM उमेश मिश्रा के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में ADM (वित्त एवं राजस्व) अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने डीएवी पीजी कॉलेज की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा रुचि गोयल को साइकिल, शैक्षणिक पुस्तकें, स्कूल बैग और स्टेशनरी प्रदान की।

रुचि गोयल ने बेहद कठिन पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद अपनी शिक्षा नहीं छोड़ी। वर्ष 2023 में उनके पिता मनोज गोयल का निधन हो गया, जबकि वर्ष 2024 में उन्होंने अपनी माता को भी खो दिया। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखी।

महिला कल्याण विभाग ने छात्रा की परिस्थितियों और शिक्षा के प्रति समर्पण को देखते हुए सहायता का प्रस्ताव तैयार किया। मुख्य विकास अधिकारी की संस्तुति और जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत यह सहायता उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन का उद्देश्य ऐसी बेटियों को आगे बढ़ाना है जो अभावों के बावजूद शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को संवारना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी बालिका की पढ़ाई केवल आर्थिक या पारिवारिक कठिनाइयों के कारण प्रभावित न हो, इसके लिए प्रशासन हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

ALSO READ THIS :  विकास भवन में कई फुट लंबा सांप निकलने से मचा हड़कंप: कर्मचारियों में अफरा-तफरी, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू

महिला कल्याण विभाग ने बताया कि जनपद में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए लगातार विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

 


[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें