Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में महावीर चौक विवाद में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सपा का अनिश्चितकालीन धरना, सपा नेत्री बोलीं- न्याय मिलने तक जारी रहेगी भूख हड़ताल

 मुजफ्फरनगर में महावीर चौक विवाद में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सपा का अनिश्चितकालीन धरना, सपा नेत्री बोलीं- न्याय मिलने तक जारी रहेगी भूख हड़ताल

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। महावीर चौक पर 21 जुलाई को समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुए विवाद के बाद दर्ज मुकदमों को लेकर मुज़फ़्फ़रनगर की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पुलिस की कथित एकतरफा कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री डॉ. मोनिका सिंह ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। उनके साथ सपा नेता युधिष्ठिर पहलवान और बड़ी संख्या में समर्थक भी धरना स्थल पर मौजूद रहे।

पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप

भूख हड़ताल पर बैठीं डॉ. मोनिका सिंह ने आरोप लगाया कि धरने के दौरान हुए विवाद में भाजपा नेता कुलदीप सिंह ने बीच में आकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कुलदीप सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी ओर सपा नेता युधिष्ठिर पहलवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया तथा उनके साथ कई अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज कर दिए गए। इसे उन्होंने पुलिस की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई बताया।

निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

सपा नेता युधिष्ठिर पहलवान ने कहा कि विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय एकतरफा रवैया अपना रही है।

उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ समान रूप से कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो।

‘न्याय मिलने तक जारी रहेगी भूख हड़ताल’

डॉ. मोनिका सिंह ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती और उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने से पहले वह धरना स्थल नहीं छोड़ेंगी।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में फिर बदला मौसम, मूसलाधार बारिश शुरू: लोगों को मिली उमस भरी गर्मी से राहत; कांवड़ियों ने लगाए हर-हर महादेव के जयकारे

फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दोनों पक्षों के आरोपों के बीच अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि पुलिस और प्रशासन आगे क्या कदम उठाते हैं तथा मामले की जांच किस दिशा में बढ़ती है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें