Home » खेल-कूद » कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के शानदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने दी बधाई, बोलीं- खिलाड़ियों ने देश को किया गौरवान्वित

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के शानदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने दी बधाई, बोलीं- खिलाड़ियों ने देश को किया गौरवान्वित

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुंबई। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने टीम इंडिया को बधाई दी है। भारतीय दल ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदक जीते और पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया।

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक अपने नाम किए। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने कई खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। मुक्केबाजी में भारत का प्रदर्शन रिकॉर्ड स्तर का रहा, वहीं पैरा खिलाड़ियों ने भी अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ कॉमनवेल्थ गेम्स अभियान पूरा किया।

हर पदक के पीछे मेहनत और संघर्ष की कहानी: नीता अंबानी

नीता एम. अंबानी ने भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि हर पदक के पीछे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प, त्याग और देश के प्रति समर्पण की भावना छिपी होती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार फिर पूरे देश को गौरवान्वित किया है और उनकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।

महिला खिलाड़ियों और पैरा एथलीटों की विशेष सराहना

नीता अंबानी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला खिलाड़ियों और पैरा एथलीटों के प्रदर्शन की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है।

उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े खिलाड़ियों लवलीना बोरगोहेन, मुरली श्रीशंकर और तेजस्विन शंकर को भी शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

खिलाड़ियों की सफलता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा

नीता अंबानी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की सफलता देश की नई पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भारत के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।

ALSO READ THIS :  विश्व कप हीरो दीप्ति शर्मा से मिले सीएम योगी: ‘उनके शब्दों ने नई ऊर्जा दी’

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल का यह प्रदर्शन खेलों के क्षेत्र में देश की बढ़ती ताकत को दर्शाता है और खिलाड़ियों की मेहनत व समर्पण को नई पहचान देता है।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें