मुंबई। फिल्म स्टार आहान पांडे को फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अजियो ने अपना नया ब्रांड फेस बनाया है। आहान पांडे कंपनी के 2026 के फेस्टिव कैंपेन ‘फेस्टिवल इज़ फेस्टिवलिंग’ में नजर आएंगे। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए अजियो ने अपनी बहुप्रतीक्षित ‘ऑल स्टार्स सेल’ की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। सेल की औपचारिक शुरुआत 7 अक्टूबर से होगी, हालांकि ग्राहकों के लिए सेल की कीमतें अभी से लाइव कर दी गई हैं।
फेस्टिव सीजन के लिए नए अंदाज और स्टाइल
आहान पांडे के साथ तैयार किए गए कैंपेन में त्योहारी सीजन के अलग-अलग रंगों और फैशन स्टाइल को प्रमुखता दी गई है। कैंपेन के जरिए ग्राहकों को फेस्टिव मौकों के लिए नए लुक और स्टाइल अपनाने के विकल्प दिखाए जाएंगे।
अजियो पर ग्राहक फैशन, फुटवियर, एक्सेसरीज और ब्यूटी समेत विभिन्न कैटेगरी में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के उत्पाद खरीद सकेंगे। कंपनी के मुताबिक उसके प्लेटफॉर्म पर 9,000 से ज्यादा ब्रांड्स का पोर्टफोलियो उपलब्ध है, जिससे ग्राहकों को फेस्टिव शॉपिंग के दौरान कई तरह के विकल्प मिलेंगे।
600 से ज्यादा शहरों में तेज डिलीवरी का विकल्प
त्योहारी खरीदारी के दौरान तेज डिलीवरी को भी अजियो ने अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। कंपनी के अनुसार अजियो रश के जरिए 600 से ज्यादा शहरों में तेज डिलीवरी का विकल्प उपलब्ध है। वहीं, सामान्य डिलीवरी की सुविधा देश के सभी पिन कोड तक दी जाती है।
कंपनी ने ग्राहकों के लिए आसान रिटर्न की सुविधा पर भी जोर दिया है, ताकि फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन खरीदारी का अनुभव अधिक सुविधाजनक बनाया जा सके।
फैशन के जरिए खुद को जाहिर करने पर जोर
अजियो के नए ब्रांड फेस आहान पांडे ने कहा कि फैशन व्यक्ति को अपनी पहचान और व्यक्तित्व जाहिर करने का मौका देता है। उन्होंने कहा कि अजियो फैशन को एक्साइटिंग, आसान और पर्सनल बनाता है और यही सोच उन्हें इस ब्रांड से जोड़ती है।
आहान ने कहा कि फेस्टिव सीजन के साथ अजियो के साथ इस नए सफर की शुरुआत को लेकर वह उत्साहित हैं। कंपनी का यह कैंपेन त्योहारी खरीदारी के साथ फैशन और व्यक्तिगत स्टाइल को जोड़ने पर केंद्रित है।
