Home » उत्तर प्रदेश » अखिलेश के अयोध्या दौरे से पहले लखनऊ में लगी होर्डिंग, PDA का नया मतलब बताया- पहले दर्शन, आशीर्वाद; 2027 में CM बनाने का संकल्प

अखिलेश के अयोध्या दौरे से पहले लखनऊ में लगी होर्डिंग, PDA का नया मतलब बताया- पहले दर्शन, आशीर्वाद; 2027 में CM बनाने का संकल्प

Facebook
Twitter
WhatsApp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे से पहले राजधानी लखनऊ में सियासी हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को सपा कार्यालय के बाहर लगी एक नई होर्डिंग चर्चा का विषय बन गई। इस होर्डिंग में पार्टी के चर्चित राजनीतिक नारे पीडीए का नया अर्थ बताया गया है। इसमें पी का मतलब ‘पहले’, डी का ‘दर्शन’ और ए का ‘आशीर्वाद’ लिखा गया है।

अखिलेश यादव का 12 दिसंबर 2026 को अयोध्या दौरा प्रस्तावित है। इस दौरे से पहले लगाई गई होर्डिंग के जरिए उनके अयोध्या दर्शन को सम्मान और आशीर्वाद से जोड़ने का संदेश देने की कोशिश की गई है। होर्डिंग में अखिलेश यादव को ‘आदरणीय’ संबोधित करते हुए उनके अयोध्या दर्शन का उल्लेख किया गया है। यह होर्डिंग अब्दुल अजीम मंसूरी के नाम से लगाई गई है।

‘सबको साथ लेकर चलने वाले नेता हैं अखिलेश’

होर्डिंग लगवाने वाले सपा नेता मोहम्मद अजीम ने कहा कि अखिलेश यादव सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। वह बुजुर्गों का सम्मान करते हैं और युवाओं के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी के भविष्य की भी चिंता करते हैं।

उन्होंने कहा कि पीडीए की मूल भावना ही समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की है। इसी सोच के साथ समाजवादी पार्टी के झंडे के नीचे अलग-अलग समुदायों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अजीम के मुताबिक, अखिलेश यादव का अयोध्या दौरा भी इसी सम्मान और सामाजिक सौहार्द के संदेश से जुड़ा है।

2027 में अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प

मोहम्मद अजीम ने कहा कि पीडीए से जुड़े लोगों ने 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने पीडीए को केवल राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि दलितों, पिछड़ों और शोषित वर्गों को न्याय दिलाने का मिशन बताया।

ALSO READ THIS :  धार्मिक विवादों पर मायावती की दो टूक, बोलीं संवेदनशील मामलों में टीका टिप्पणी से बचें, स्कूलों के विवाद स्थानीय स्तर पर सुलझाएं

उन्होंने दावा किया कि पीडीए के रथ पर सवार होकर अखिलेश यादव प्रदेश में विकास का नया इतिहास लिखेंगे। अयोध्या दौरे से पहले लगाई गई यह होर्डिंग सपा की आगामी चुनावी रणनीति और पीडीए के सामाजिक संदेश को नए अंदाज में पेश करने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें