Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » एशियन गेम्स गोल्ड विजेता अर्जुन देशवाल का मुज़फ़्फ़रनगर में भव्य सम्मान: पारस एन्क्लेव में नागरिक अभिनंदन, राकेश टिकैत, संजीव बालियान समेत कई दिग्गजों ने किया सम्मानित

एशियन गेम्स गोल्ड विजेता अर्जुन देशवाल का मुज़फ़्फ़रनगर में भव्य सम्मान: पारस एन्क्लेव में नागरिक अभिनंदन, राकेश टिकैत, संजीव बालियान समेत कई दिग्गजों ने किया सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कबड्डी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर लौटे मुज़फ़्फ़रनगर के अर्जुन देशवाल का शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पारस एन्क्लेव में भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। अर्जुन ने एशियन गेम्स के कबड्डी फाइनल में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग और कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का आयोजन प्रो. नीरज बालियान ने किया। समारोह में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, विधायक राजपाल बालियान, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी और किसान यूनियन जिलाध्यक्ष नवीन राठी समेत कई गणमान्य लोग पहुंचे।

मीडिया से बातचीत में अर्जुन देशवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुओं, परिवार और कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने युवाओं से खेलों में आगे आने की अपील करते हुए कहा कि बिना मेहनत के सफलता नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि सरकार खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रही है और युवाओं को खेलों को करियर के रूप में भी देखना चाहिए।

मुख्य अतिथि राकेश टिकैत ने कहा कि खेल, पढ़ाई और नौकरी समेत अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन कई खिलाड़ियों के सामने संसाधनों की कमी रहती है। टिकैत ने हरियाणा का उदाहरण देते हुए गांव-गांव में खेल मैदान और सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई।

कार्यक्रम के आयोजक प्रो. नीरज बालियान ने कहा कि अर्जुन देशवाल उनके छात्र भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि अर्जुन ने अपनी मेहनत के दम पर एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर मुज़फ़्फ़रनगर और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने युवाओं से नशे और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर पढ़ाई और खेल पर ध्यान देने की अपील की।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में 'बीमार अस्पताल' का काला कारनामा उजागर, DM ने CMO को सौंपा 'ईलाज' का जिम्मा, जल्द होगी 'सर्जरी'!

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल के मैदान और मिनी स्टेडियम जैसी सुविधाओं को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिल सके। कार्यक्रम के दौरान अर्जुन देशवाल के सम्मान को लेकर लोगों में उत्साह रहा और उनके खेल सफर को युवाओं के लिए प्रेरणा के रूप में सामने रखा गया।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें