ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर तोड़कर कार को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जेवर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे का डिवाइडर और रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी दिशा में पहुंच गया। इसी दौरान सामने से गुजर रही एक कार ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर […]
हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर थार पलटने से चार युवकों की मौत, 17 वर्षीय किशोर गंभीर

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिंभावली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की […]
शामली में अंकित बालियान मर्डर केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 50-50 हजार के दो इनामी शूटर एनकाउंटर में ढेर, पिता बोले- आधा इंसाफ मिला, बाकी भी पकड़े जाएं

शामली। हरियाणवी सिंगर, यूट्यूबर और पूर्व कबड्डी खिलाड़ी अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स यानी यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार सुबह औद्योगिक थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 50-50 हजार रुपये के इनामी बताए जा रहे दो प्रमुख शूटरों को […]
दिल्ली में स्लीपर बस के अंदर 16 वर्षीय छात्रा से कथित गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग छात्रा के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को भी जब्त कर लिया है और उसकी फॉरेंसिक जांच कराई […]
दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज-कल बारिश के आसार; 2 सितंबर से तापमान में गिरावट

नई दिल्ली। मानसून की विदाई का दौर शुरू होने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज और कल बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से […]
गणेश पूजा से दूर होंगे विघ्न, मंगलवार को हनुमान उपासना भी रहेगी खास

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना गया है। शुभ कार्य, धार्मिक अनुष्ठान, यात्रा, निवेश और पूजा पाठ से पहले पंचांग देखकर तिथि, नक्षत्र, योग और शुभ अशुभ समय का विचार किया जाता है। पंचांग हिंदू काल गणना की महत्वपूर्ण पद्धति है, जिसमें सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति के आधार […]
हरकी पैड़ी से महिला गायब: गाजियाबाद से परिवार के साथ आई थी हरिद्वार,परिजनों ने दो अज्ञात लोगों पर जताया शक, तलाश में जुटी पुलिस

हरिद्वार। गाजियाबाद से परिवार के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आई एक महिला हरकी पैड़ी क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति ने दो अज्ञात लोगों पर पत्नी को बहला-फुसलाकर या जबरन अपने साथ ले जाने की आशंका जताई है। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने पति की तहरीर पर […]
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर पहाड़ दरका, बोल्डर गिरने से सड़क बंद, दोनों ओर वाहनों की लगी कतार

हल्द्वानी। नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर रविवार तड़के भूस्खलन के चलते पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा। दोगांव के पास पहाड़ी से बड़े बोल्डर और मलबा गिरने के कारण नैनीताल-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया। सड़क पर मलबा आने के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया। […]
‘मन की बात’ राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी का प्रभावी माध्यम बनी – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कुंवावाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ अब केवल संवाद का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने […]
देहरादून में बारिश के बीच पुलिस का ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’, 700 से अधिक लोगों से पूछताछ, 19 शराबी वाहन चालक गिरफ्तार

देहरादून। भारी बारिश के बीच देहरादून पुलिस ने शनिवार देर रात जिले के नगर और देहात क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’ चलाकर संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक घटनाओं पर शिकंजा कसा। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने रात में अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों और वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान […]