Home » उत्तर प्रदेश » बागपत में दुकान-मकान में भीषण आग, मां-बेटी की मौत; दो लोग झुलसे, एक दिल्ली रेफर

बागपत में दुकान-मकान में भीषण आग, मां-बेटी की मौत; दो लोग झुलसे, एक दिल्ली रेफर

Facebook
Twitter
WhatsApp

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खेकड़ा क्षेत्र में गुरुवार सुबह दुकान और मकान में लगी भीषण आग में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे एक व्यक्ति को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। आग लगने की प्रारंभिक वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग विस्तृत जांच में जुटे हैं।

हादसा खेकड़ा क्षेत्र में मुबारकपुर रोड स्थित दो मंजिला मकान में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सुबह दुकान में आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान मकान में रखे दो गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक धमाके हुए। सिलेंडरों के धमाकों के बाद आग और तेजी से फैल गई।

आग की लपटें देखकर आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस तथा दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। घटनास्थल पर आग के विकराल रूप को देखते हुए तीन और दमकल वाहनों को बुलाया गया। कुल पांच दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

सीएफओ अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, कंट्रोल रूम को सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दो दमकल वाहनों को मौके के लिए भेजा गया। वहां पहुंचने पर आग काफी फैल चुकी थी, जिसके बाद तीन और दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर बुलाया गया।

ALSO READ THIS :  एक्शन मोड में सीएम योगी: आपदा पीड़ितों को 24 घंटे में मुआवजा देने का सख्त आदेश, अफसर उतरेंगे जमीन पर

घटना की सूचना मिलने पर सीओ, उपजिलाधिकारी, एडीएम और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। राहत और बचाव अभियान चलाकर आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। अधिकारियों के मुताबिक हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि दो लोग झुलसे हैं। इनमें से एक को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।

सीएफओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है। हालांकि आग के वास्तविक कारण और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें