Home » उत्तर प्रदेश » बाराबंकी में आधी रात कार-डीसीएम की भीषण टक्कर, आग का गोला बनी कार; पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान

बाराबंकी में आधी रात कार-डीसीएम की भीषण टक्कर, आग का गोला बनी कार; पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान

Facebook
Twitter
WhatsApp

बाराबंकी। जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब एक बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार फतेह राइस मिल के सामने आगे चल रही डीसीएम में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ ही देर बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते वह आग के गोले में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार पांचों लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

डीसीएम से टकराते ही कार में लगी आग

जानकारी के अनुसार, कार संख्या यूपी 52 डीयू 2237 अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही थी। बुधवार देर रात करीब एक बजे जब कार सफदरगंज थाना क्षेत्र में फतेह राइस मिल के सामने पहुंची, तभी वह आगे चल रही डीसीएम संख्या यूपी 45 सीपी 0598 से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन सड़क पर धू-धूकर जलने लगा।

दरवाजे खोलकर बाहर निकले पांचों लोग

कार में आग लगते ही उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आग तेजी से फैलती देख सभी ने किसी तरह दरवाजे खोलकर बाहर निकलने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद पांचों लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। इसके कुछ ही देर बाद पूरी कार आग की लपटों से घिर गई। सड़क पर जलती कार को देखकर आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ALSO READ THIS :  सहारनपुर बुलडोज़र एक्शन में नया मोड़: मस्जिद के नीचे मिला प्राचीन कुआं, प्रशासन ने एएसआई (ASI) जांच का दिया फैसला

दमकल की दो गाड़ियों ने आधे घंटे में पाया काबू

हादसे की सूचना मिलते ही सफदरगंज थाना पुलिस और दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

एक घंटे तक लगा रहा जाम

हादसे और कार में लगी आग के कारण अयोध्या से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर जली हुई कार खड़ी होने के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने जली हुई कार को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें