Home » राजकाज » बिहार चुनाव: लखीसराय में डिप्टी CM विजय सिन्हा के काफिले पर हमला, RJD MLC अजय कुमार सिंह से तीखी नोकझोंक

बिहार चुनाव: लखीसराय में डिप्टी CM विजय सिन्हा के काफिले पर हमला, RJD MLC अजय कुमार सिंह से तीखी नोकझोंक

Facebook
Twitter
WhatsApp

लखीसराय.  6 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान लखीसराय में हंगामा मच गया। डिप्टी सीएम और BJP प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हमला हुआ, जिसमें उनके वाहन पर कीचड़ फेंका गया और ‘मुरदाबाद’ के नारे लगाए गए।

तेजस्वी यादव का बिहार में हुंकार: ‘जनता बदलाव के लिए तैयार’, NDA पर हेलीकॉप्टर तंज; 1 नौकरी, मुफ्त सिंचाई बिजली, ₹1500 पेंशन का वादा

इसके बाद सिन्हा का RJD MLC अजय कुमार सिंह से सड़क पर तीखा विवाद हुआ, जो वीडियो में वायरल हो गया। सिन्हा ने अजय पर ‘शराब पीकर हंगामा’ का आरोप लगाया, जबकि अजय ने सिन्हा को ‘गुंडा’ और ‘चुनाव हारने का डर’ बताया।

IND vs AUS 4th T20: स्पिनर्स का जलवा, सुंदर के 3 विकेट; भारत ने 48 रन से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई

सिन्हा ने कहा, “RJD MLC अजय और कांग्रेस नेता सुजीत ने प्रशासन के साथ मिलकर गांववालों को धमकाया। ये गुंडे बूथ कब्जाने आए थे।” अजय ने जवाब दिया, “सिन्हा का गुंडा बूथ कब्जा कर रहा था। वे हार के डर से नाटक कर रहे हैं।” विवाद नादियावां गांव में हुआ, जहां सिन्हा बूथ 404-405 पर पहुंचे थे।

लखीसराय SP अजय कुमार ने कहा, “सुबह सब शांत था। सिन्हा के आने पर विरोध हुआ, जांच जारी है।” मतदान शांतिपूर्ण रहा, लेकिन यह घटना NDA-RJD तनाव को उजागर करती है। पहले चरण में 60.13% वोटिंग हुई।

 

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web